Pan Card Aadhaar Card Link: अब साल 2025 खत्म होने में बस एक ही दिन बाकी है और आज हम आपको टैक्स से जुड़ा हुआ एक बहुत ही जरूरी काम बताने वाले हैं। जो अपनी आखिरी डेडलाइन पर पहुंच चुका है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक का। इसीलिए अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है तो जल्दी से करवा ले वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
ऐसा इसीलिए क्योंकि 31 दिसंबर के बाद में आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो सकता है। जिसके चलते आपके रोज के काम भी अटक सकते हैं। सरकार यह साफ कह चुकी है कि अब कोई भी एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाना जरूरी कर दिया गया है।
अगर आपने 31 दिसंबर तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया तो 1 जनवरी से आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा। लेकिन आपका पैन नंबर खत्म नहीं होगा। हालांकि इसका इस्तेमाल तकरीबन बेकार हो जाएगा। आप अपना रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे और रिफंड जो भी बनता है वह भी अटक सकता है।
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा आसान है। हम आपके यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद पैन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन कर लेना है। लॉगिन के बाद में आपको प्रोफाइल से जुड़ी हुई सारी सर्विस नजर आने लगेगी।
Read More: ये महिलाएं अब नहीं कर सकेंगी दिल्ली की बसों में फ्री सफर, जाने पिंक सहेली कार्ड के नियम
इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन पर जाना है। यहां पर आपको लिंक आधार का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको अपना पैन नंबर और आधार नंबर डालना है। डिटेल सही से डालने के बाद में आगे बढ़ाना है और सिस्टम आपको फीस पेमेंट के लिए ईपे टैक्स के ऑप्शन पर लेकर जाएगा।
यहां पर आपको ₹1000 की फीस का पेमेंट करना पड़ेगा। E Pay Tax के जरिए आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या फिर दूसरे ऑनलाइन तरीकों से पेमेंट भी कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने के बाद में उसकी रसीद जनरेट होती है। यह स्टेप बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि बिना फीस जमा किया आप लिंकिंग नहीं करवा सकते।
पेमेंट करने के बाद में आपको दोबारा से ई फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करना है। यहां पर लिंक आधार वाले सेक्शन पर जाकर लिंकिंग प्रोसेस पूरा करना है। सफल लिंकिंग करने के बाद में स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा। इसके बाद पैन कार्ड और आधार कार्ड पूरी तरीके से लिंक हो जाएगा और किसी भी तरीके की रुकावट नहीं आती है।