TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

छोटे शहरों में कामयाब हो सकते हैं ये बिज़नेस, कुछ ही महीना में शुरू हो जाएगी इनकम

छोटे शहरों में कामयाब हो सकते हैं ये बिज़नेस, कुछ ही महीना में शुरू हो जाएगी इनकम

Business Ideas For Small Cities: जो भी लोग छोटे शहर या फिर गांव वगैरह में रहते हैं वह कई बार सोचते हैं कि बड़े मौके सिर्फ शहरों में रहने वालों को मिलते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और आज के वक्त में तो छोटे शहर में रहकर भी बिजनेस काफी अच्छा किया जा सकता है।

दरअसल छोटे शहरों में खर्च कम होता है और कंपटीशन बहुत ही सीमित मात्रा में होता है। भरोसे की वैल्यू भी ज्यादा होती है। अगर आप भी सही आईडिया चुन लेते हैं तो घर बैठे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए ना तो आपको कोई बड़ी दुकान चाहिए और ना ही बहुत ज्यादा निवेश।

बस आपको थोड़ी सी सही प्लानिंग और समझदारी की जरूरत है। इसके बाद में सिर्फ आपको लगातार मेहनत करनी है। कई सारे बिजनेस तो ऐसे होते हैं जो छोटे शहरों में तेजी से चल जाते हैं और कुछ ही महीना में मुनाफा भी अच्छा होने लगता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिजनेस आइडिया देते हैं।

घर से चलने वाले बिजनेस आइडिया

छोटे शहरों के अंदर सर्विस बेस्ड बिजनेस सबसे ज्यादा चलता है। वजह सिर्फ इतनी सी है कि लोग बड़ी कंपनियों से ज्यादा लोकल और भरोसेमंद चीजों पर विश्वास करते हैं। अगर आप घर से ही मोबाइल रिपेयरिंग, लैपटॉप सर्विस, सिलाई, ब्यूटी सर्विस या फिर ट्यूशन देने का काम करते हैं तो अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं। बस आपको एक बार पहचान बनानी है। छोटे शहरों में वर्ल्ड ऑफ माउथ सबसे ज्यादा बड़ा प्रमोशन माना गया है। यहां पर एक खुश ग्राहक कई सारे नए ग्राहक लेकर आ जाता है।

Read More: कड़कड़ाती ठंड में टंकी के पानी से आता है बर्फ सा पानी? तो जान लें ये देसी जुगाड़

प्रोडक्ट बिजनेस

छोटे शहरों में वही बिजनेस चल पाता है जो रोज की जरूरत की चीजों से जुड़ा हुआ हो। जैसे आप घर पर अचार, पापड़, मसाले, अगरबत्ती, मोमबत्ती, नमकीन या फिर बेकरी आइटम बनाकर बेच सकते हैं। इन प्रोडक्ट की मांग हर एक मौसम में रहती है। शुरुआत में आप आस पड़ोस के लोगों में बेच सकते हैं और बाद में धीरे-धीरे बाजारों में भी सप्लाई करना शुरू कर सकते हैं।

स्मार्ट बिजनेस आईडियाज

अभी के वक्त में छोटे शहरों के लोगों के लिए बड़े रास्ते खुल चुके हैं। आप सोशल मीडिया पर मैनेजमेंट, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ऑनलाइन रेसलिंग या फिर डिजिटल सर्विस सेंटर जैसे काम कर सकते हैं। छोटे शहरों में अभी के वक्त में इन सेवाओं की सप्लाई बहुत ही कम है।

अभी के वक्त में दुकानदार से लेकर स्कूल और कोचिंग सेंटर डिजिटल होना चाहते हैं। इसीलिए अगर आप उनको सर्विस देते हैं तो आप रेगुलर तौर पर कमाई कर सकते हैं। इस तरीके के बिजनेस में जगह की ज्यादा जरूरत नहीं होती है और क्लाइंट लोकल होने से भरोसा भी जल्दी हो जाता है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.