TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

कड़कड़ाती ठंड में टंकी के पानी से आता है बर्फ सा पानी? तो जान लें ये देसी जुगाड़

कड़कड़ाती ठंड में टंकी के पानी से आता है बर्फ सा पानी? तो जान लें ये देसी जुगाड़

Winter Water Warming Tips: सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में एक बहुत ही आम परेशानी जरूर सामने आती है। छत की टंकी का पानी इतना ज्यादा ठंडा हो जाता है कि नहाने से लेकर बर्तन धोने और कपड़े धोने में मानो जान निकल जाती है। काफी सारे लोग तो मजबूरी में गीजर या फिर इलेक्ट्रिक हीटर भी चलाते हैं। लेकिन इन सब इलेक्ट्रिक गैजेट की वजह से बिजली का बिल और भी ज्यादा आ जाता है।

सर्दियों के मौसम में अगर आप थोड़ी सी समझदारी के साथ काम करेंगे तो आप ठंडा पानी से बच सकते हैं। अगर आप बिना ज्यादा खर्च या फिर बिना बिजली के टंकी का पानी थोड़ा सा गुनगुना रखना चाहते हैं तो कुछ आसान उपायों से कर सकते हैं।

सोलर वाटर हीटर सर्दियों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा ऑप्शन माना गया है। इसको छत पर टंकी के पास में अगर रख दिया जाता है तो सूरज की रोशनी से यह पानी को गर्म कर देता है। इसकी वजह से धीरे-धीरे पूरी टंकी में पानी गर्म आता है। इसमें बिजली की भी कोई आवश्यकता नहीं होती और रोज के जरूरी कामों में भी अपनी आराम से मिल जाता है।

सोलर वाटर हीटर की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि यह एक बार लगाने के बाद में सालों तक चल सकता है। इसका कोई मेंटेनेंस भी ज्यादा नहीं होता है। इसकी वजह से बिजली की बचत ज्यादा हो जाती है और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता है। जो भी लोग लंबे वक्त तक समाधान चाहते हैं उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

Read More: पत्नी की मंजूरी के बिना पी शराब तो जाना पड़ेगा जेल? जानें क्या है वायरल मैसेज का सच?

अगर आपका भी बजट कम होता है तो टंकी को कवर करना और भी ज्यादा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। टंकी के चारों तरफ पुराने कंबल, गद्दे या फिर मोटा कपड़ा अच्छी तरीके से लपेट देना चाहिए। इसके ऊपर से प्लास्टिक शीट या फिर कोई तिरपाल डाल देनी चाहिए। जिसकी वजह से नमी अंदर नहीं जाएगी और इससे टंकी का पानी भी ज्यादा ठंड नहीं होगा।

यह देसी जुगाड़ टंकी के अंदर का टेंपरेचर नॉरमल रखता है। रात की ठंड और ठंडी हवा का असर पानी पर कम पड़ने देता है। सुबह के वक्त पानी पूरी तरीके से बर्फ जैसा ठंडा नहीं लगता है और इसकी वजह से रोज के काम थोड़े से आसान हो सकते हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.