TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

ये महिलाएं अब नहीं कर सकेंगी दिल्ली की बसों में फ्री सफर, जाने पिंक सहेली कार्ड के नियम

ये महिलाएं अब नहीं कर सकेंगी दिल्ली की बसों में फ्री सफर, जाने पिंक सहेली कार्ड के नियम

Pink Saheli Smart Card: बहुत लंबे समय से दिल्ली की सरकारी या फिर कह सकते हैं कि डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा मिलती है। अभी तक गुलाबी टिकट के तौर पर लाखों महिलाओं ने दिल्ली की बसों में सफर किया। लेकिन अब सिस्टम को बदला जा रहा है। दिल्ली सरकार गुलाबी टिकट की जगह पर पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लेकर आ रही है। इसीलिए कुछ महिलाओं के लिए दिल्ली बसों में फ्री ट्रैवल करना बंद हो सकता है।

अगर आप दिल्ली में रहती हैं और रोजाना डीटीसी बस में सफर करती हैं तो घर से निकलने से पहले यह जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है कि नए नियम के तहत क्या आपका पिंक सहेली कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं।

कौन सी महिलाएं नहीं कर सकती फ्री ट्रैवल?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू हो जाने के बाद में फ्री यात्रा सिर्फ वही महिलाएं कर पाएंगे जो तय शर्तों पर खड़ी उतर पाएंगी। सबसे पहले तो यह कार्ड सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा। इसका मतलब यही है कि दिल्ली का पहचान पत्र होने पर ही यह कार्ड मिलेगा। दूसरी शर्त है कि 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए यह कार्ड नहीं बनाया जाएगा।

इसीलिए गुलाबी टिकट की तरह सीधे तौर पर फ्री सफर नहीं कर सकेंगी। साथ ही जिन भी महिलाओं ने स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है उनको भी फ्री सफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसीलिए अगर बस में महिलाओं को सफल फ्री में करना है तो यह कार्ड जरूरी होगा। लेकिन फिलहाल अभी तक इनकम को लेकर कोई लिमिट तय नहीं हुई है।

कैसे बनवाना होगा पिंक कार्ड?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम के DTC पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के वक्त बैंक का चुनाव करना होगा जिससे कार्ड बनवाना है। इसके बाद में चुने गए बैंक में जाकर आधार कार्ड के जरिए केवाईसी करनी होगी। प्रक्रिया कंप्लीट हो जाने के बाद में बैंक की तरफ से सहेली स्मार्ट कार्ड सीधे घर के एड्रेस पर भेज दिया जाता है।

Read More: इस राज्य की सरकार महिलाओं को हर महीने दे रही 1000 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन?

कार्ड मिलने के बाद में सबसे जरूरी है इसको एक्टिवेट करना। जो डीसी के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के जरिए एक्टिवेट होगा। एक्टिवेट के बाद में कार्ड बसों में फ्री यात्रा के लिए काम आएगा। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार अलग-अलग जगह पर काउंटर खोलने वाली है। बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डीएम ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस, बस डिपो और जन सुविधा केंद्रों पर भी काउंटर लगा दे।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.