TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

अब खराब सड़कों से नहीं होना पड़ेगा परेशान, इस ऐप के जरिए कर पाएंगे शिकायत

अब खराब सड़कों से नहीं होना पड़ेगा परेशान, इस ऐप के जरिए कर पाएंगे शिकायत

Online Complaint Of Bad Roads: अगर सफ़र में चलने वाली सड़क खराब होती है तो सफर बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। साथ ही यह हमारी जिंदगी और सुरक्षा दोनों पर ही असर डालता है। गांव में टूटी हुई सड़कों से लेकर गड्ढे और कीचड़ की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राज्य सरकार ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए एक बहुत ही खास सिस्टम बना दिया है।

जिसके जरिए आम आदमी सीधे अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचा पाएगा। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या फिर आवेदन अटकने की चिंता भी नहीं रहेगी। मोबाइल से शिकायत दर्ज की जाएगी और उस पर कार्यवाही भी होगी। जिसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा हमारा बिहार हमारी सड़क एप्लीकेशन लॉन्च की गई है। जिसके जरिए खराब सड़कों की शिकायत हो सकती है तो चलिए आज हम आपको इस एप्लीकेशन के बारे में बताने वाले हैं।

हमारा बिहार हमारी सड़क एप्लीकेशन क्या है?

हमारा बिहार हमारी सड़क एक एंड्रॉयड एप्लीकेशन है। जिसको बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा लांच किया गया है। इसको लॉन्च करने का मकसद है कि ग्रामीण सड़कों से जुड़ी हुई समस्या का जल्दी से समाधान किया जाए। इस एप्लीकेशन के जरिए कोई भी साधारण नागरिक अपने गांव या फिर इलाके की खराब सड़क की शिकायत सीधे तौर पर विभाग तक पहुंचा सकता है।

विभाग के आंकड़ों की माने तो अभी तक 1467 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। जिसमें 1442 का भी समाधान हो चुका है। इससे साफ पता चलता है की शिकायतें सिर्फ दर्ज ही नहीं हो रही है बल्कि उन पर एक्शन भी लिया जा रहा है।

कैसे करनी है शिकायत?

इस एप्लीकेशन पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा आसान है। यूजर को सबसे पहले तो सड़क की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद में समस्या की छोटी सी जानकारी लिखनी होती है। साथ ही जिला, प्रखंड या हल्का, पंचायत और गांव को सेलेक्ट करना होता है। शिकायत सबमिट होने के बाद में उसका स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं।

Read More: 31 दिसंबर के बाद पैन कार्ड नहीं करेगा काम, तुरंत करवा लें आधार कार्ड से लिंक

इस एप्लीकेशन के जरिए सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि सीधे तौर पर जानकारी अधिकारी तक पहुंचेगी। इसकी वजह से काम में कोई भी लापरवाही नहीं होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट rwd.bihar.gov.in पर भी जा सकते हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.