TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

ट्रेन में सफर करते वक्त बिगड़ जाती है तबीयत तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता

ट्रेन में सफर करते वक्त बिगड़ जाती है तबीयत तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता

Medical Emergency On Train: भारत देश में रोजाना कई करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेल सिर्फ सफर का ही एक साधन नहीं है बल्कि देश की लाइफ लाइन भी है। लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में सफर करते वक्त कई बार यात्रियों की तबीयत अचानक से बिगड़ जाती है। सीने में दर्द से लेकर चक्कर आना, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होना, बच्चों या फिर गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी आ सकती है।

इसीलिए घबराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आप ट्रेन में ही कॉल करके मेडिकल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आपके कॉल करते ही नजदीकी स्टेशन पर डॉक्टर से लेकर मेडिकल टीम या फिर एंबुलेंस तुरंत आ सकती है। यात्रियों को अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए इस सुविधा के बारे में पता होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आपको यह जान लेना चाहिए कि किस नंबर पर कॉल करके आपको मेडिकल मदद मिल सकती है।

हेल्पलाइन नंबर से तुरंत मिल सकती है मदद

ट्रेन में सफर करते वक्त अगर किसी भी यात्री की तबीयत अचानक से बिगड़ जाती है तो सबसे आसान और भरोसेमंद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना होता है। कॉल के वक्त आपको अपनी ट्रेन का नंबर, कोच नंबर और सीट नंबर बताना पड़ता है। इसके अलावा मरीज की जो भी परेशानी होती है उसके बारे में भी बताना होता है।

रेलवे कंट्रोल रूम में जानकारी के आधार पर तुरंत नजदीकी स्टेशन पर डॉक्टर, मेडिकल टीम या फिर एंबुलेंस को भेज देता है। ऐसा करने पर ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही मरीज को जल्दी से इलाज प्राप्त हो जाता है। इस सिस्टम लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों का एमरजैंसी सिचुएशन में समय बर्बाद होने से बचाव करता है।

Read More: घर पर आसानी से चेक करें अंडा असली है या नकली, फॉलो करें ये टिप्स

ट्रेन में भी मिलती है मदद

हेल्पलाइन के अलावा भी ट्रेन में मौजूद TTE और कोच अटेंडेंट या फिर गार्ड भी मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत सहायता कर देते हैं। वह सीधे कंट्रोल रूम में कांटेक्ट करके डॉक्टर या फिर एंबुलेंस बुला सकते हैं। इसके अलावा बड़े स्टेशन पर रेलवे अस्पताल और डॉक्टर पहले से ही मौजूद होते हैं। जिस की जरूरत पड़ने पर तुरंत इंटरवेंशन होता है।

यात्रियों को सलाह मिलती है कि सफर के वक्त जरूरी दवाइयां साथ में रखनी चाहिए। किसी भी तरीके की अस्वस्थता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर तबीयत खराब हो जाती है तो तुरंत हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके मदद मांग लेनी चाहिए।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.