TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

घर बनवाते वक्त ध्यान रखेंगे ये बातें, तो सर्दी में ठंडी और गर्मी में गर्म दीवारों से मिलेगा निजात

घर बनवाते वक्त ध्यान रखेंगे ये बातें, तो सर्दी में ठंडी और गर्मी में गर्म दीवारों से मिलेगा निजात

Home Construction Tips: अगर आप अपना घर बनवाते हैं तो आपको थोड़ी सी समझदारी दिखानी चाहिए जिससे गर्मियों के मौसम में गर्म और सर्दियों के मौसम में ठंडी दीवारों की परेशानी नहीं आती। अगर घर बनवाते समय सही प्लानिंग नहीं होती है तो दीवारें ही सबसे बड़ी समस्या बन जाती हैं।

घर बनवाते वक्त दीवारों की मोटाई और मटेरियल सेलेक्ट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। बहुत ज्यादा पतली दीवार गर्मी जल्दी अंदर लेकर आती हैं और ठंड में घर को और भी ज्यादा ठंडा कर देती हैं। ईट, एएसी ब्लॉक या फिर फ्लाई एश ब्रिक जैसे पदार्थ तापमान को बैलेंस करने में सहायता करते हैं।

साथ ही थर्मल इंसुलेशन भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। दीवारों के बीच या फिर अंदर इंसुलेशन लेयर डालने से बाहर का तापमान सीधे तौर पर घर के अंदर नहीं आता। ऐसा करने पर गर्मी में कम गर्मी लगती है और सर्दियों में ज्यादा गर्माहट रहती है। बिजली का बिल भी ऐसा करने पर कंट्रोल में बना रहता है।

छत और दीवारों की पोजीशन का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर घर की ज्यादा दीवारों पर सीधी धूप आती है तो गर्मी बहुत ज्यादा लगने लगती है। नॉर्थ ओर ईस्ट डायरेक्शन की प्लानिंग सही रखनी चाहिए और ऐसा करने पर नेचुरल ठंडक प्राप्त होती है। यह बात कई बार लोग इग्नोर कर देते हैं।

दीवारों के ऊपर सही प्लास्टर और पेट का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है। हल्के रंग की पेंटिंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करने लगती है। लेकिन गहरे रंग गर्मी बहुत ज्यादा सोखने लगते हैं। बाहर की दीवारों पर हीट रिफ्लेक्टिव पेंट लगवाने पर अंदर का तापमान बहुत हद तक कंट्रोल हो जाता है।

अभी के वक्त में आप घर में डबल वॉल सिस्टम भी करवा सकते हैं। यानी कि बाहर और अंदर की दीवार के बीच में थोड़ा सा गैप छोड़ सकते हैं। इस गैप से हवा का कुशन बनता है। जिसके चलते गर्मी और ठंड दोनों का असर बहुत ज्यादा कम हो जाता है। बड़े शहरों में तो यह तरीका बहुत ज्यादा लोग अपनाते हैं।

Read More: Cloud Kitchen शुरू करने के लिए बनवाना पड़ेगा ये ज़रूरी लाइसेंस, जानें कैसे करें आवेदन?

कभी भी वेंटिलेशन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर हवा का सही रास्ता नहीं होता है तो दीवारें चाहे जैसी भी हो घर के अंदर उमस और गर्मी बनी रहती है। खिड़की और रोशनदान सही जगह पर होने चाहिए तो नेचुरल एयर फ्लो दीवारों का असर काफी ज्यादा कम कर देता है।

पेड़ और ग्रीन कर सबसे ज्यादा जरूरी है। घर के आसपास हरियाली होने पर दीवारों पर सीधी धूप नहीं पड़ती। इससे तापमान अपने आप संतुलित बना रहता है और छोटा सा यह कदम लंबे वक्त तक आराम देता है। इसीलिए इन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.