TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

Cloud Kitchen शुरू करने के लिए बनवाना पड़ेगा ये ज़रूरी लाइसेंस, जानें कैसे करें आवेदन?

Cloud Kitchen शुरू करने के लिए बनवाना पड़ेगा ये ज़रूरी लाइसेंस, जानें कैसे करें आवेदन?

Cloud Kitchen FSSAI License: अभी के वक्त में बहुत ही कम निवेश के साथ मुनाफे वाले कामों की तरफ लोग तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोई तो ऑनलाइन सर्विस शुरू करता है तो कोई घर से ही अपना बिजनेस शुरू करने की सोचता है। लेकिन इसी बीच क्लाउड किचन भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां पर आप सिर्फ खाना बनाकर और डिलीवरी करते हैं।

क्लाउड किचन शुरू करना वैसे तो देखने में बहुत ही ज्यादा आसान लगता है। लेकिन इसके पीछे कई सारे जरूरी नियम और डॉक्यूमेंट प्रक्रिया भी होता है। काफी सारे लोग सिर्फ किचन और डिलीवरी एप्लीकेशन पर ही फोकस करते हैं। लेकिन कानूनी तौर पर चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं और यही बाद में दिक्कत करती हैं।

अगर आप खाने से जुड़ा हुआ कोई भी काम शुरू करते हैं तो उससे पहले सरकार की तरफ तय किए हुए फूड सेफ्टी नियमों का भी पालन करना जरूरी है। इससे सुनिश्चित हो जाता है कि लोगों तक साफ और सुरक्षित खाना बनाकर पहुंचा जा रहा है। इन नियमों के बिना बिजनेस करना काफी रिस्की हो सकता है।

इसी के चलते क्लाउड किचन शुरू करने से पहले आपको FSSAI लाइसेंस सर्टिफिकेट बनवाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत माना जाता है कि आपका किचन फूड सेफ्टी के तय मानकों पर खरा उतर जाता है। बिना इसके काम करने पर जुर्माना या फिर किचन बंद होने का भी खतरा होता है।

FSSAI लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसके लिए फूड सेफ्टी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ता है। जहां पर पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और किचन की जानकारी के अलावा इस्तेमाल होने वाले फूड आइटम से जुड़ी हुई डिटेल भरनी पड़ती है।

Read More: इलेक्ट्रिकल सामान यूज़ करते वक्त भूलकर ना करें ये गलतियां, घर में लग सकती है आग

आवेदन सबमिट होने के बाद में संबंधित विभाग दस्तावेजों की जांच करता है और काफी सारे मामलों में तो किचन का इंस्पेक्शन भी होता है। जिससे कि साफ सफाई और सेफ्टी मानकों की पुष्टि हो पाए। सब कुछ सही होने पर तय समय पर लाइसेंस जारी हो जाता है।

अगर आप क्लाउड किचन को लंबे वक्त तक बिना किसी परेशानी के चलाना चाहते हैं तो इस सर्टिफिकेट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही लाइसेंस होने पर डिलीवरी प्लेटफार्म पर लिस्टिंग बहुत ही आसान हो जाती है और ग्राहकों का भरोसा भी बना रहता है। यही एक मजबूत शुरुआत होती है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.