कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली घी? इन आसान स्टेप्स से चुटकियों में करें पता

Fake Ghee Identify: अभी के वक्त में दूध और घी जैसे खाद्य पदार्थ मिलावट से भरपूर आते हैं और यह काफी ज्यादा बड़ी समस्या भी बन गई है। मार्केट के अंदर नामी ब्रांड भी नकली घी खूब बेच रहे हैं। अमूल से लेकर मदर डेयरी जैसे भरोसेमंद ब्रांड लोगों की पहली पसंद हुआ करते हैं थे। इसी के चलते उनके नकली प्रोडक्ट का डर भी बहुत ज्यादा रहता है और कई बार तो पैकेट देखकर असली और नकली में फर्क करना भी बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

लेकिन अगर आपके घर में ही इस्तेमाल होने वाला घी मिलावट से भरपूर होता है तो इससे आपकी हेल्थ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इससे पेट से संबंधित परेशानियां, लीवर पर असर और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि खरीदते वक्त और इस्तेमाल करने से पहले कुछ आसान तरीकों से घी की पहचान की जाए। थोड़ी सी सावधानी आपको नकली घी से बचा सकती है और परिवार की हेल्थ को भी सुरक्षित रख सकती है। तो चलिए आज हम जानेंगे की असली घी और नकली घी के बारे में कैसे पता करें।

पैकेट देखकर कैसे कर सकते हैं पहचान?

सबसे पहले तो आपको घी का पैकेट बहुत ही ध्यान से देखना है। अमूल या फिर मदर डेयरी का असली घी हमेशा सील बंद पैकिंग में ही आता है। पैकेट पर ब्रांड का लोगो साफ और प्रिंटिंग साफ नजर आती है। मैन्युफैक्चरिंग डेट से लेकर एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और लाइसेंस नंबर भी लिखा होता है। अगर पैकेट पर यह जानकारी थोड़ी सी धुंधली हुई है या फिर कहीं से कटी हुई है तो सतर्क हो जाना चाहिए।

अगर असली पैकेट होता है तो बारकोड और QR कोड भी वहां पर होता है। जिसको स्कैन करने पर प्रोडक्ट की जानकारी प्राप्त हो जाती है। कीमत भी एक सिग्नल हो सकती है और अगर घी बाजार से काफी ज्यादा सस्ते रेट में मिल रहा है तो शक करना लाजमी है। ऑथराइज्ड दुकानों से लेकर डेयरी बूथ या फिर भरोसेमंद स्टोर से ही घी खरीदना अच्छा होता है। जिससे कि नकली प्रोडक्ट घर लाने का कोई भी खतरा न रहे।

Read More: अब Ola-Uber पर महिलाओं को महिला ड्राइवर चुनने का मिलेगा ऑप्शन, केंद्र सरकार का आया बड़ा फैसला!

घर पर कैसे करें जांच?

घर पर कुछ आसान तरीकों से घी की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। सबसे पहला तरीका इसको हथेली पर थोड़ा सा रखना है। असली घी शरीर की गर्मी से धीरे-धीरे पिघलने लग जाता है। लेकिन नकली घी देर से पिघलता है और चिपचिपा लगता है। दूसरा तरीका एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा घी डाल सकते हैं। अगर शुद्ध घी होता है तो पानी में ऊपर तैरता रहता है और धीरे-धीरे घुलता है। हालांकि नकली घी होता तो नीचे बैठ जाएगा और पानी को भी मटमैला कर देगा।

एक और तरीका यह भी है कि घी को गर्म किया जा सकता है। कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करना है और असली घी से खुशबू आती है। असली घी का रंग भी बिल्कुल साफ होता है। लेकिन नकली घी गर्म करने पर झाग बनने लग जाते हैं और तेज बदबू भी आ सकती है। इन छोटे उपाय से आप असली या फिर नकली घी का अंदाजा आराम से लगा सकते हैं।

Leave a Comment