HomeIndiaअब टोल टैक्स से भी हो सकती है कमाई, सरकार की इस...

अब टोल टैक्स से भी हो सकती है कमाई, सरकार की इस स्कीम से हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Infra Investment Trust Scheme: अभी तक नेशनल हाईवे और टोल टैक्स की कमाई सिर्फ सरकार या फिर बड़ी कंपनियों तक ही सीमित रहा करती थी। लेकिन अब आम लोगों को भी इसमें हिस्सा मिल सकेगा। दरअसल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नई पहल राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है।

- Advertisement -

अब भारत देश के अंदर इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी कि इनविट के जरिए रिटेल निवेशक सीधे तौर पर हाईवे प्रोजेक्ट में पैसा लगा सकेंगे। यह स्कीम म्युचुअल फंड की तरह ही काम करने वाली है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना ही रहेगा कि यहां पर आपका पैसा शेयर बाजार में नहीं बल्कि सड़कों पर लगाया जाएगा।

जिन भी हाईवे से रोजाना लाखों गाड़ियां जाती हैं उनसे वसूले जाने वाले टोल टैक्स से आपकी कमाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि इससे 10 फ़ीसदी तक का सालाना रिटर्न प्राप्त हो सकता है। अभी तक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश बड़े कॉरपोरेट या फिर विदेशी कंपनियां ही करती थी।

- Advertisement -

लेकिन इस पब्लिक इनविट का मकसद आम लोगों को जोड़ना है। इसके अंदर निवेश करने वाले लोग रेगुलर इनकम प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इसमें होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा डिविडेंड के तौर पर बांट दिया जाता है। सरकारी प्रोजेक्ट होने के कारण इसमें भरोसा भी ज्यादा होता है।

NHAI से जुड़ा हुआ होने की वजह से निवेशकों को यह भरोसा मिल जाता है कि प्रोजेक्ट लंबे वक्त तक चल पाएंगे। यह एक लांग टर्म इन्वेस्टमेंट भी बताया जाता है जिसमें समय के साथ में स्थिर रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है। इस पूरी योजना को आप रेंटल इनकम की तरह भी समझ पाएंगे।

आप इनविट की यूनिट्स को खरीदने हैं और इसी पैसे से ट्रस्ट बनी हुई सड़कों को लीज पर ले लेता है। या फिर उनका संचालन करता है। उन सड़कों से मिलने वाला जो भी टोल टैक्स होता है वही ट्रस्ट की कमाई होती है। निवेश की सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए NHAI ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बनाया है।

Read More: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली घी? इन आसान स्टेप्स से चुटकियों में करें पता

इसमें देश के 10 बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान भी शामिल हो जाते हैं। इसका अर्थ यही होता है कि आपका पैसा अनुभवी संस्थाओं की निगरानी में मैनेज होगा। इस योजना में निवेश करने के लिए आपके पास में डीमैट अकाउंट होना चाहिए। जब इसका आईपीओ आता है तब आप अपने ब्रोकर एप्लीकेशन के जरिए इसमें निवेश कर पाएंगे। लिस्टिंग के बाद में शेयर बाजार से इसकी यूनिट्स खरीद ली जाती हैं और भेजी भी जा सकती हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments