DDA Flat Scheme: दिल्ली में कई सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं और चाहते हैं कि अपना खुद का घर हो। आपके लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जनता आवास योजना 2025 को लांच कर दिया है। जिसके तहत आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को राजधानी की प्रमुख लोकेशन पर बहुत ही कम दामों में तैयार फ्लैट मिल रहे हैं। यह योजना ज्यादातर उन लोगों के लिए है जो बहुत लंबे समय से अपने लिए कम बजट में घर ढूंढ रहे हैं। यह योजना EWS वर्ग के लिए काफी अच्छी है।
तुरंत मिल जाएगा पजेशन
DDA की इस नई योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसके अंदर मिलने वाले फ्लैट पूरी तरीके से बनकर तैयार हो चुके हैं। खरीदारों को ना तो निर्माण का इंतजार करना पड़ेगा और ना ही किसी भी तरीके की अनिश्चित का सामना करना होगा। सभी फ्लैट फ्री होल्ड हो जाएंगे और इसकी वजह से खरीदारों को पूरा मालिकाना हक भी मिल जाएगा।
द्वारका मोड़ कितने लाख में मिल रहे फ्लैट?
योजना के जरिए द्वारका मोड़ इलाके में EWS फ्लैट्स की शुरुआत 12.63 लाख से हो जाती है। यह द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में भी बहुत आसानी होती है। मेट्रो कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देती है।
छतरपुर में कितने की है कीमत?
छतरपुर में रोड स्थित गांव चंदन होला में भी दादा के फ्लैट मौजूद है। यहाँ पर EWS फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 23.05 लाख की है। यह इलाका तेजी से विकसित होता जा रहा है और आसपास जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध करवाई जा रही है।
144 EWS फ्लैट्स की है सुविधा
DDA इस योजना के जरिए 144 EWS फ्लैट्स देता है। इन फ्लैट्स के आसपास स्कूल से लेकर अस्पताल और बाकी की जरूरी सुविधाएं भी होती हैं। साथ ही कवर्ड और अनकवर्ड पार्किंग की व्यवस्था भी होती है।
Read More: सर्दियों में कार के शीशे पर आ जाता है फॉग? तो इन टिप्स से ड्राइविंग में मिलेगी राहत
कैसे करें आवेदन?
जनता आवास योजना 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होती है। जिसकी वजह से यह पूरी तरीके से पारदर्शी है और आवेदकों को किसी भी तरीके से चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यहां पर पूरी तरीके से डिजिटल माध्यम से आप अप्लाई कर सकते हैं।
स्कीम ब्रोशर 31 दिसंबर 2025 से उपलब्ध करवाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 7 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। फ्लैट का लकी ड्रॉ 13 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इसलिए आप DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।