TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

सर्दियों में कार के शीशे पर आ जाता है फॉग? तो इन टिप्स से ड्राइविंग में मिलेगी राहत

सर्दियों में कार के शीशे पर आ जाता है फॉग? तो इन टिप्स से ड्राइविंग में मिलेगी राहत

Car Windshield Fog: सर्दियों के मौसम में जब भी कार चलाते हैं तो सबसे बड़े परेशानी तब आती है जब विंडशील्ड पर फॉग जलने लग जाता है। यह फॉग आपकी विजिबिलिटी को बहुत ही काम कर देता है। जिसकी वजह से एक्सीडेंट का रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन हर कार में डीफॉग का फीचर भी नहीं होता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्स बता रही हैं जो आपके काम की है।

कार के शीशे पर फॉग हमने की सबसे बड़ी वजह होती है अंदर और बाहर के तापमान में फर्क होना। इसको बैलेंस करने के लिए आप एसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एसी को लो टेंपरेचर पर रखना चाहिए। फैन स्पीड हाई कर देनी चाहिए और एयर फ्लो सीधे विंडशील्ड की तरफ सेट कर देना चाहिए। रिसर्कुलेशन मोड ऑफ़ रख देना चाहिए। ऐसा करने पर फॉग काफी जल्दी साफ हो जाएगी।

अगर बहुत ज्यादा ठंड होती है तो एसी चलाना सही नहीं होता है। इसीलिए फ्रंट डीफ्रॉस्टर बटन काफी अच्छा साबित होता है। हीटर को हाई टेंपरेचर पर सेट कर देना है और बाहर की फ्रेश एयर को अंदर आने देना है। हवा सीधे शीशे पर पड़ने लगेगी और कुछ ही मिनट के अंदर फॉग बिल्कुल क्लियर हो जाएगा। पीछे के शीशे के लिए रियर डीफ्रॉस्टर भी ऑन कर देना चाहिए।

एक सिंपल तरीका है कि कार की विंडो थोड़ी सी खोल देनी चाहिए। ड्राइव करते वक्त सभी शीशे को दो से तीन इंच खोल देना चाहिए। ऐसा करने पर अंदर और बाहर का तापमान बैलेंस होने लग जाता है। ऐसा करने पर नहीं बाहर निकलने लगती है और फॉग बनने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। हल्की ठंड में यह तरीका काफी अच्छा है।

Read More: 31 दिसंबर 2025 को हर हाल में कर लें ये 5 काम, वरना 2026 में रहेंगे परेशान

लेकिन अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं और शेविंग क्रीम एक स्मार्ट तरीका हो सकता है। माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ी सी शेविंग क्रीम लगाकर और शीशे को अंदर से साफ कर देना चाहिए। इसके बाद में सूखे कपड़े से इसको पोंछ देना चाहिए। इससे शीशे पर एक हल्की सी परत बन जाती है और यह फॉग को जमने से भी रोकती है।

घर पर एंटी फॉग सॉल्यूशन बनाना भी काफी ज्यादा आसान है। एक स्प्रे बोतल में पानी और सिरका मिक्स करें। इसके बाद में इस मिक्सचर को शीशे पर हल्का सा स्प्रे कर देना है और कपड़े से साफ कर देना है। यह सॉल्यूशन नमी को जमने से रोकता है और लंबे वक्त तक फॉग की परेशानी भी नहीं होती।

सर्दियों के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए साफ विंडशील्ड बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। ऊपर बताए गए टिप्स न सिर्फ बहुत आसान है बल्कि तुरंत असरदार भी है। सही वक्त पर सही तरीका अपनाने पर आपकी ड्राइव बहुत ही ज्यादा स्मूथ और सेफ बन जाती है। थोड़ी समझदारी आपको एक बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.