इन 5 स्कीम्स में कर लेंगे निवेश तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, कभी नहीं होगी पैसो की कमी

Investment Tips: भारत में निवेश करने वाले लोग लंबे समय तक FD को सबसे ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन समझते हैं। लेकिन इस बढ़ती हुई महंगाई में सिर्फ FD पर भरोसा करना सही नहीं है। अगर पैसे को बढ़ाना है और आगे चलकर टेंशन को कम करना है तो निवेश का तरीका बदलना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

सही स्कीम्स में निवेश आपको स्टेबल इनकम के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दे देता है। इसी के चलते आप ट्रेजरी बिल में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। ट्रेजरी बिल उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन माना गया है जो कम वक्त के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। ये 91, 182, और 364 दोनों के लिए आता है। इसमें ब्याज अलग से नहीं प्राप्त होता। बल्कि कम दाम पर खरीदा जाता है। मैच्योरिटी पर पूरी रकम मिल जाती है।

आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड लॉन्ग टर्म के निवेश के लिए काफी ज्यादा मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है। इनकी अवधि 7 साल की होती है और ब्याज दर हर एक 6 महीने में अपडेट होती रहती है। लेकिन फिलहाल इन पर अच्छा रिटर्न प्राप्त हो रहा है। ब्याज बढ़ाने पर फायदा अपने आप में बढ़ जाता है और इसके चलते निवेश सुरक्षित और फायदेमंद रहता है।

कॉरपोरेट बॉन्ड उन निवेशकों के लिए काफी ज्यादा अच्छा है, जो FD से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं। इनमें 9 से 11% तक का ब्याज प्राप्त हो जाता है। इसमें थोड़ा सा रिस्क तो होता है इसीलिए निवेश करने से पहले कंपनी की क्रेडिट रेटिंग जरूर चेक कर लेनी चाहिए। मजबूत रेटिंग वाली कंपनियों पर ही भरोसा करना चाहिए।

कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट करने में कंपनियों को तय समय के लिए पैसा मिलता है। इसके बदले में बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज प्राप्त हो जाता है। कई सारे तो एमबीएफसी 8.5% या फिर उससे ज्यादा कभी रिटर्न दे सकते हैं। इसमें कोई भी सरकारी बीमा नहीं होता और इसी के चलते सिर्फ भरोसेमंद और मजबूत कंपनियों को ही चुना जरूरी होता है।

Read More: इस ऐप से ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक करने पर मिलेगा 3% का फायदा, जानें प्रोसेस

सरकारी बॉन्ड सबसे ज्यादा सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। इनको केंद्र सरकार का पूरा सपोर्ट भी प्राप्त होता है और उनमें रिस्क भी बहुत ज्यादा कम होता है। आमतौर पर इन पर करीब 7% तक का ब्याज प्राप्त हो जाता है और लंबे समय के निवेश के लिए यह भरोसेमंद हो सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके पास में पैसों की कोई कमी ना हो तो सिर्फ FD पर ही भरोसा ना करें। सही जगह पर इन्वेस्ट करके आप बेहतर रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा स्थिर इनकम तीनों प्राप्त कर सकते हैं। जरूर बस इतनी सी होती है कि अपने लक्ष्य और समय के हिसाब से सही स्कीम चुननी चाहिए और सोच समझकर निवेश करना चाहिए।

Leave a Comment