नए साल 2026 से इस एक काम से महीने के खर्च के लिए सैलरी पर नहीं होना पड़ेगा निर्भर, जानें डिटेल्स

SIP Investment From 2025: 2025 खत्म होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है और 2026 की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन नया साल सिर्फ रेजोल्यूशन लेने के लिए ही नहीं होता है बल्कि स्मार्ट फाइनेंशियल मूव शुरू करने का भी एक सही समय होता है। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि हर महीने खर्च चलाने के लिए पूरी तरीके से सैलरी पर निर्भर नहीं रहा जाए तो अभी से प्लान करना शुरू कर देना चाहिए।

म्युचुअल फंड SIP आपके लिए इस कदम में सहायता कर सकता है। SIP एक बहुत ही सिंपल और डिसिप्लिन वाला तरीका माना जाता है। जिसके जरिए आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं और इसमें बड़ी रकम एक साथ में लगाने की कोई जरूरत नहीं होती है।

अगर आप छोटे स्टेप से शुरू करना चाहते हैं तो धीरे-धीरे एक ऐसा फंड बना सकते हैं जो भविष्य में रेगुलर खर्चे में सपोर्ट कर सकता है। इसीलिए मन लीजिए कि आप हर महीने ₹5000 SIP के अंदर इन्वेस्ट कर देते हैं तो साल में आपका निवेश ₹60000 हो जाएगा। अगर एवरेज रिटर्न करीब 12% मिलेगा तो लंबे वक्त में आपके पास में अच्छा पैसा आएगा।

5 साल में आप कल 3 लाख रुपए इनवेस्ट करेंगी और 12% के अनुमानित रिटर्न पर इसकी वैल्यू तकरीबन 4.1 लाख रुपए हो जाएगी। आप बिना कुछ किए हुए तकरीबन 1.1 लख रुपए का फायदा उठा सकते हैं। इस पेज को इमरजेंसी या फिर छोटे मंथली खर्च के लिए भी काम में लिया जा सकता है।

Read More: अब सोफे के लिए महंगी ड्राई क्लीन करवाने की नहीं ज़रूरत, घर पर ही करें आसानी से सफाई

अगर यही SIP को आप 10 साल तक चलते हैं तो आपका कुल निवेश 6 लाख रुपए होता है और इसी रिटर्न के साथ में 10 साल बाद फंड की वैल्यू तकरीबन 11.5 से 12 लाख रुपए तक हो जाती है।

SIP की सबसे बड़ी ताकत फ्लैक्सिबिलिटी होती है। जैसे-जैसे आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होती है आप SIP की अमाउंट को भी बढ़ा सकते हैं। जैसे 5000 से 7000 या ₹10000 तक जाना भी बहुत आसान होता है। इससे रिटर्न और भी ज्यादा तेज हो जाता है।

Leave a Comment