इस ऐप से ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक करने पर मिलेगा 3% का फायदा, जानें प्रोसेस

Railway Ticket Discounts: पहले के समय में अगर ट्रेन से सफर करना होता था तो टिकट लेने के लिए स्टेशन पर लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब इस चीज की जरूरत नहीं है क्योंकि समय बदल गया है और रेलवे भी डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अब जनरल यानी कि अनारक्षित टिकट भी आप अपने मोबाइल पर ही बुक कर सकते हैं। यात्रियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी यह भी है कि भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए RailOne मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च कर दी है। जिससे अब यात्री रोजाना यात्रा करने के लिए जनरल टिकट एप्लीकेशन से ही डायरेक्ट बुक कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा RailOne मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर 3% तक की छूट देने का भी फैसला कर लिया है। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा। 6 महीने के लिए यात्रियों को सस्ता टिकट मिलेगा।

इस स्कीम का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जो जनरल टिकट मोबाइल एप्लीकेशन से डिजिटल पेमेंट के जरिए बुक करेंगे। अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं तो यह ऑफर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

Read More: पर्सनल लोन पूरा होने से पहले कर्जदार की हो जाती है मौत तो कौन भरेगा पैसा? जानें क्या हैं कानूनी नियम!

RailOne एप्लीकेशन पर अगर आप यूपीआई से लेकर डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड जैसे किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान करेंगे तो टिकट बुक करते वक्त आपको सीधा तीन प्रतिशत तक की छूट मिल जाएगी। यह छूट आपके आर वॉलेट से भुगतान करने पर नहीं मिलती है।

अगर आप RailOne एप्लीकेशन के आर वॉलेट से टिकट बुक करेंगे तो आपको पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल जाएगा। इसीलिए रेलवे का मकसद यही है कि डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही कैश लेनदेन को कम किया जाए। यात्रियों को तेज और आसान सुविधा दी जाए। जिसके जरिए स्टेशन पर भीड़ कम होती है और यात्रियों का भी समय व्यर्थ नहीं होता।

Leave a Comment