नए साल पर घर पर ही बनाना चाहते हैं बार तो जान लें पूरा खर्चा, मेहमानों के हिसाब से पूरा बजट

New Year 2026 Celebration: अब साल 2026 को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। फिर पूरे दुनिया भर में न्यू ईयर सेलिब्रेट होगा। बहुत सारे लोग तो बाहर जाकर नए साल के मौके पर पार्टी करते हैं और बहुत ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में सेलिब्रेशन करते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो दोस्तों को घर पर बुलाकर म्यूजिक से लेकर फूड और ड्रिंक के साथ अपना नया साल सेलिब्रेट करते हैं। नए साल के मौके पर शराब की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी इस बार बाहर की महंगी पार्टियों से बचकर अपने घर को ही एक मिनी बार बनाना चाहते हैं तो आपको बजट बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होगा।

बार सेटअप से लेकर शराब की वैरायटी, स्नेक्स और जेस्ट की संख्या तक सब कुछ आपको देखना पड़ेगा। तभी आप सब चीजों को मिलाकर कुल खर्च को तय कर पाएंगे। सही प्लानिंग के साथ में आप लिमिटेड बजट में भी बहुत ही शानदार तरीके से न्यू ईयर की पार्टी होस्ट कर सकते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं कि घर को बार बनाने में आपको कितने रुपए लगेंगे और गेस्ट के हिसाब से कैसे खर्च बढ़ जाएगा।

घर में बार सेटअप करने के लिए कितना आएगा खर्च?

घर के अंदर बार बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपको बेसिक सेटअप पर ध्यान देना पड़ेगा। अगर आपके पास में पहले से ही टेबल या फिर काउंटर पड़ा हुआ है तो खर्च थोड़ा सा कम हो सकता है। एक अच्छी बार टेबल या फिर काउंटर लेने के लिए ही आपको 4000 से लेकर ₹8000 तक खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही ग्लासवेयर भी जरूरी होता है। जिसके अंदर व्हिस्की, वाइन और कॉकटेल गिलास भी शामिल होते हैं। इसमें आपका 2000 से लेकर 3000 तक का खर्चा आ जाता है।

बार टूल्स जैसे कि शेकर्स, मडलर, स्ट्रेनर और मापने वाले जिगर के लिए 1500 से लेकर ₹2500 का बजट रखना होगा। अगर हम डेकोरेशन की बात कर लेते हैं तो लाइट्स, बार मेट और कुछ शोपीस पर 1000 रुपए से लेकर ₹2000 तक का खर्चा आ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश होम बार सेटअप करने में आपको तकरीबन 9000 से ₹15000 तक का खर्चा आ जाएगा।

Read More: क्या है फिशिंग क्राइम? CBI ने पूरे मामले की खोली पोल

गेस्ट के हिसाब से कैसे बढ़ेगा खर्चा?

अब बात की जाए असली खर्च यानी कि शराब और स्नैक्स की तो अगर 5 से 6 गेस्ट आते हैं तो एक या फिर दो बोतल व्हिस्की, एक वाइन और कुछ बियर काफ़ी होगी। इस पर तकरीबन 4000 से 6000 तक का खर्चा आ सकता है। लेकिन 10 से 12 गेस्ट होंगे तो 8000 से ₹12000 तक का खर्चा आ पाएगा। इसमें मिक्सर, सॉफ्ट ड्रिंक और बर्फ का खर्चा भी शामिल हो जाएगा। स्नैक्स के लिए आप रेडीमेड फिंगर फूड या फिर होममेड ऑप्शन भी देख सकते हैं।

नॉर्मल स्नेक्स प्रति व्यक्ति 300 से ₹500 तक का खर्चा मानकर चल सकते हैं। इस तरीके से अगर 10 गेस्ट होते हैं तो स्नैक्स में ही 3000 से 5000 तक का खर्चा आ सकता है। कुल मिलाकर गेस्ट की संख्या के हिसाब से ही न्यू ईयर होम बार पार्टी का कुल खर्च 8000 से 20000 के बीच या फिर उससे भी ज्यादा आ सकता है।

Leave a Comment