LIC Jeevan Shanti Policy: जब भी रिटायरमेंट का नाम सामने आता है तो लोगों के मन में यही सवाल आता है कि रिटायरमेंट के बाद में हर महीने का खर्च कैसे चलेगा। नौकरी के वक्त तो सैलरी आई थी लेकिन रिटायरमेंट के बाद में नियमित इनकम कैसे आएगी। अभी के वक्त में सिर्फ बचत काफी नहीं होती है बल्कि सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला प्लान भी चाहिए होता है। जिसकी वजह से LIC ने न्यू जीवन शांति प्लान लॉन्च किया है। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए है जो बुढ़ापे में पैसों को लेकर कोई भी समस्या नहीं चाहते हैं। यहां पर आपको एक बार निवेश करना है और तय समय के बाद में जीवन भर पेंशन प्राप्त होगी।
किन लोगों के लिए ये पॉलिसी है बेहतरीन?
LIC न्यू जीवन शांति प्लान उन लोगों के लिए काफी बेहतर है जो रिस्क नहीं चाहते हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम एन्युटी प्लान होता है यानी कि इसके अंदर हर महीने या फिर हर साल पैसा जमा करने की कोई भी आवश्यकता नहीं होती। आप एक बार निवेश करते हैं और पॉलिसी लेते वक्त ही पेंशन फिक्स हो जाती है। इसके बाद में बाजार ऊपर जाए या फिर नीचे जाए आपकी पेंशन पर कोई भी असर देखने को नहीं मिलता। नौकरी, बिजनेस या फिर रिटायरमेंट के करीब पहुंचने वाले लोगों के लिए यह प्लान काफी अच्छा हो सकता है। इसमें लाइफटाइम इनकम की गारंटी भी मिल जाती है।
पेंशन के मिलते हैं दो ऑप्शन
इस योजना में LIC पॉलिसी धारकों को दो ऑप्शन दिए जाते हैं। पहला ऑप्शन होता है डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ। उसके अंदर पेंशन सिर्फ पॉलिसी धारक को ही प्राप्त होती है और उनके निधन के बाद में जो भी जमा हुआ पैसा होता है वह नॉमिनी के पास चला जाता है।
लेकिन दूसरे ऑप्शन में डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ है। इसके अंदर पति-पत्नी या फिर दो करीबी रिश्तेदार शामिल होते हैं। एक व्यक्ति के निधन के बाद में दूसरे को पूरी जिंदगी पेंशन प्राप्त होती है। दोनों की मृत्यु हो जाने के बाद में निवेश की हुई रकम नॉमिनी को दे दी जाती है।
Read More: अब दिल्ली जैसे शहर में 12.63 लाख में मिलेगा फ्लैट, जानें क्या है DDA की स्कीम?
क्या है पॉलिसी की जरूरी शर्तें?
LIC न्यू जीवन शांति प्लान में निवेश करने के लिए कम से कम उम्र 30 साल की होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 79 साल की होनी चाहिए। उसी के चलते यह प्लान युवाओं और सीनियर सिटीजन दोनों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इसमें कम से कम 1.5 लाख से ज्यादा से ज्यादा निवेश जमा करने की कोई भी सीमा नहीं है। पॉलिसी में एक से 12 साल तक का डेफर्मेंट पीरियड चुनने का ऑप्शन प्राप्त होता है। जितनी लंबी प्रतीक्षा अवधि होती है उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलती है। पॉलिसी लेने के 3 महीने के बाद में इस पर लोन के सुविधा भी मिल जाती है।
साल में मिलते हैं 1 लाख रुपए
इस प्लान में मिलने वाली पेंशन आपकी उम्र, निवेश की रकम और चुने हुए डेफर्मेंट पीरियड पर निर्भर भी करती है। एग्जांपल के तौर पर अगर कोई भी व्यक्ति 55 साल की उम्र में 11 लाख रुपए का निवेश कर देता है और 5 साल तक डेफर्मेंट पीरियड का चुनाव करता है तो फिक्स टाइम पर पूरा होने के बाद में उसको साल में 101880 रुपए की गारंटीड पेंशन मिलने लग जाती है। अगर यही पेंशन हर महीने लेते हैं तो रकम तकरीबन 8149 आती है।