Gas Geyser Safety Tips: सर्दियों के मौसम में गैस गीजर का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा होने लगता है। गर्म पानी की सुविधा जितनी ज्यादा राहत देती है उतनी ही ज्यादा लापरवाही से खतरा भी हो सकता है। हर साल गैस गीजर से जुड़ी हुई दुर्घटनाएं सामने आती हैं। बैंड बाथरूम के अंदर गीजर चलने से लेकर वेंटिलेशन के अनदेखी करना या फिर पुराने उपकरणों को इग्नोर करना जानलेवा भी हो सकता है।
गैस गीजर से निकलने वाली जो कार्बन मोनोऑक्साइड होती है वो बिना गंध की होती है। इसी के चलते खतरे का अंदाजा भी नहीं लगता है। कई बार तो लोग बेहोश भी हो जाते हैं और समय पर मदद नहीं मिल पाने की वजह से बड़ा हादसा भी हो जाता है। इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि गीजर इस्तेमाल करते वक्त कुछ बेसिक सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ सेफ्टी टिप्स बता रहे हैं।
बाथरूम और किचन में गीजर लगाते वक्त ध्यान रखनी चाहिए ये चीज़ें
गैस गीजर कभी भी पूरी तरीके से बंद बाथरूम में ना लगाएं। जिस जगह पर गीज़र लगा हुआ होता है वहां पर सही वेंटिलेशन होना भी बहुत जरूरी होता है। खिड़की या फिर एग्जॉट फैन वहां पर होना चाहिए। जिससे कि गैस बाहर निकाल पाए। बाथरूम का दरवाजा अंदर से पूरी तरीके से बंद करके गीजर चालू करना भी जानलेवा साबित हो सकता है।
गीजर को बहुत ज्यादा नीचे या फिर सीधे शावर के ऊपर लगाना नहीं चाहिए। पानी की छीटें गैस लाइन या फिर बर्नर तक भी जा सकती हैं। जिसकी वजह से लीकेज या फिर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर किचन में गीज़र लगा हुआ होता है तो सिलेंडर और गीजर के बीच में पर्याप्त दूरी रखनी चाहिए। पाइप और रेगुलेटर की स्थिति समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
Read More: राजस्थान सरकार बेटियों को दे रही 50,000 रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
मेंटेनेंस में नहीं करनी चाहिए गलती
गीजर चालू करने से पहले हमेशा यह देखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है कि गैस की गंध तो नहीं आ रही है। अगर आपको थोड़ा सा भी शक होता है तो तुरंत गीजर को बंद कर देना चाहिए और खिड़की दरवाजों को खोल देना चाहिए। लंबे वक्त तक लगातार गीजर चालू रखना भी सही नहीं होता है। जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करना चाहिए। पुराने या फिर खराब गीजर को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि जंग लगे हुए पाइप और ढीले कनेक्शन से बड़ा खतरा हो सकता है।
साल में काम से कम एक बार किसी टेक्नीशियन से सर्विस लेनी चाहिए। खुद से रिपेयर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बच्चों को गीजर के आसपास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और इस्तेमाल करने के बाद में गैस नॉब को बंद कर देना चाहिए। सही आदतें और समय पर जांच ही गैस गीजर से होने वाले हादसों में रुकावट बन सकती है।