अब सोफे के लिए महंगी ड्राई क्लीन करवाने की नहीं ज़रूरत, घर पर ही करें आसानी से सफाई

Sofa Cleaning Tips: हर घर की लिविंग रूम में सोफा जरूर होता है जहां पर हम आराम से साथ में बैठते हैं, फिल्में देखते हैं और कई बार तो झपकी भी ले लेते हैं। लेकिन सोफे का इतना इस्तेमाल करने पर इसका गंदा होना बहुत ही आम बात है। खाने पीने के दाग से लेकर पालतू जानवरों के बल और शरीर का तेल भी सोफे पर जमा हो जाता है। लेकिन इसको देखकर लगता है कि इसको साफ करना बहुत मुश्किल है और ड्राई क्लीनिंग ही एक ऑप्शन है। लेकिन आप बिना ड्राई क्लीन के ही घर पर ही सोफे को अच्छे से साफ कर सकते हैं।

हर एक सोफे के कपड़े पर एक छोटा सा लेवल जरूर होता है जिसको केयर टैग कहा जाता है। इससे तय हो जाता है कि सोफे को किस तरीके से साफ करना है। जैसे W यानी कि सिर्फ अपनी आधारित क्लीनर का इस्तेमाल करना होता है। S मतलब सिर्फ सॉल्वेंट आधारित क्लीनर या फिर ड्राई क्लीन करना होता है। S/W का अर्थ होता है पानी या सॉल्वेंट दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। X का मतलब सिर्फ वैक्यूम करना है नमी से बचना है। ऐसा करने पर आप सोफे को आराम से साफ कर सकते हैं।

अगर आप सोफे को सीधा रगड़ेंगे तो गंदगी और ज्यादा अंदर घुस जाएगी। इसीलिए पहले सुखी सफाई करनी चाहिए। वैक्यूम क्लीनर से सोफे की पीठ, बाजू और जोड़ों में जमी हुई धूल को वैक्यूम करना है। फिर कुशन पर बेकिंग सोडा छिड़क कर और 20 मिनट तक छोड़ देना है। इसके बाद बेकिंग सोडा को वैक्यूम क्लीनर से साफ करना है और ऐसा करने पर सोफा बदबू नहीं देगा।

W या S/W कपड़े वाले सोफे के लिए गर्म पानी में एक बूंद डिश सोप मिलाना होता है। माइक्रोफाइबर कपड़ा उसके अंदर डुबोकर निचोड़ लेना है और कपड़े से हल्के हाथ से थपथपाना है। रगड़ना नहीं है। कुशन और सोफे के अंदर छुपी हुई जगह को भी साफ करना है और लकड़ी या फिर धातु वाले हिस्से को भी पोंछ देना है।

सफाई करने के बाद में सोफे को सूखने के लिए छोड़ देना है। इसके लिए आपको खिड़कियां खोल देनी है या फिर पंखा चला देना है। सोफा सूखने तक उस पर किसी को भी नहीं बैठने देना है। कुशन को सही आकार में सेट कर देना है। अगर आप सही तरीके से सुखाते हैं तो उस पर सिलवटें नहीं पड़ेंगे और बदबू भी नहीं आएगी।

Read More: बैंक से लोन मिलने में आ रही है परेशानी, तो इन 3 टिप्स को करें फॉलो फटाफट मिलेगा अप्रूवल

सोफा रोजाना इस्तेमाल होता है और इसीलिए गंदा हो जाता है। इसीलिए हर हफ्ते वैक्यूम करना चाहिए और खाने-पीने के दागों को तुरंत साफ कर देना चाहिए। पालतू जानवरों के बाल भी रोजाना हटा देने चाहिए। ऐसा करने पर सोफा लंबे वक्त तक नई तरीके से दिखाई देता है और एलर्जी भी कम होती है।

Leave a Comment