HomeIndiaसरकार की इस योजना से बेटियों को मिलते हैं 50,000 रुपए, जाने...

सरकार की इस योजना से बेटियों को मिलते हैं 50,000 रुपए, जाने कैसे करें आवेदन?

Rajshree Yojana: अभी के वक्त में सरकार द्वारा बेटियों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। यहां पर बेटियों जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक का पूरा खर्चा सरकार देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री राजश्री योजना है और यह मुख्य तौर पर राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाती है। इस योजना के जरिए बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक कुल मिलाकर ₹50000 की आर्थिक सहायता मिलती है।

- Advertisement -

राजस्थान सरकार द्वारा राजश्री योजना की शुरुआत इसीलिए हुई थी क्योंकि पहले कई सारे इलाकों में लिंगानुपात और कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं आती थी। लेकिन सरकार ने बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया और उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार की सोच को और भी ज्यादा पॉजिटिव किया।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना को 1 जून 2016 से लागू किया गया था। इसके जरिए बेटी के जन्म के बाद से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक उसको ₹50000 मिलते हैं। इस पूरी राशि को 6 किस्तों में दिया जाता है।

- Advertisement -

इस योजना का फायदा सिर्फ राजस्थान के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं। बच्ची का जन्म 1 जून 2016 के बाद में होना चाहिए। साथ ही बच्ची का जन्म किसी रजिस्टर्ड अस्पताल या फिर स्वास्थ्य केंद्र में होना चाहिए। तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। जिसमें बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या फिर भामाशाह कार्ड, मां और बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड और स्कूल में एडमिशन का डॉक्यूमेंट भी चाहिए होता है। सही दस्तावेज सही और अपडेट होना जरूरी है वरना आवेदन में दिक्कत आ सकती है।

Read More: नए साल 2026 से इस एक काम से महीने के खर्च के लिए सैलरी पर नहीं होना पड़ेगा निर्भर, जानें डिटेल्स

राजश्री योजना में 6 किस्तों में बेटियों को ₹50000 मिलते हैं। जिसमें जन्म के वक्त पहली किस्त ₹2500 की मिलती है। इसके बाद 1 साल की उम्र और टीकाकरण पूरा होने पर दूसरी किस्त ₹2500 की मिलती है। पहली कक्षा में एडमिशन लेने पर ₹4000, छठी कक्षा में एडमिशन लेने पर ₹5000, दसवीं कक्षा में आने पर ₹11000 और 12वीं कक्षा पास करने पर ₹25000 मिलते हैं।

राजश्री योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर भी ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद में दस्तावेजों की जांच की जाती है और एलिजिबल पाए जाने पर किस्तों को सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments