HomeIndiaBusiness Ideas: मात्र 10 हज़ार रुपए में घर बैठे शुरु कर सकते...

Business Ideas: मात्र 10 हज़ार रुपए में घर बैठे शुरु कर सकते हैं ये बिज़नेस, मिलेगा खूब लाभ

Business Ideas: अगर आप चाहते हो कि आप खुद का बिजनेस शुरू करो लेकिन आपके पास में बहुत ज्यादा पैसे नहीं है। तो इसमें परेशान होने की कोई भी बात नहीं है क्योंकि बहुत ही कम बजट में कई सारे ऐसे बिजनेस हैं जिनको आप घर बैठे या फिर छोटे लेवल पर आसानी से शुरू कर सकते हैं। इनमें कई सारे काम तो ऐसे हैं जो महिलाएं या फिर युवाओं को भी काफी बेहतर इनकम दे सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको ₹10000 में कुछ ऐसे बिजनेस आईडियाज देने वाले हैं जिसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

- Advertisement -

टिफिन सर्विस

अगर आप को इन्वेस्टमेंट में कुछ अच्छा काम करना चाहते हैं तो टिफिन सर्विस काफी अच्छा हो सकता है। बड़े शहरों से लेकर छोटे गांव तक नौकरी या फिर पढ़ाई की वजह से अकेले रहने वाले लोगों को घर जैसा खाना चाहिए होता है। इसीलिए घर से ही टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं। इसको सिर्फ ₹10000 में शुरू कर सकते हैं।

अचार का बिजनेस

अब घर पर ही बैठे-बैठे अचार का बिजनेस सिर्फ ₹10000 में भी शुरू कर सकते हैं। अभी के वक्त में लोग खाने के साथ में आचार बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए फ्रेश सामग्री के साथ सही रेसिपी और थोड़ी सी पैकेजिंग की जरूरत होगी। अगर आपकी अचार में बढ़िया स्वाद होगा तो ग्राहक खुद आपका दीवाना हो जाएगा।

- Advertisement -

चाय का स्टॉल

आज के वक्त में चाय पीने का हर कोई शौकीन है और कम निवेश में आप चाय का स्टॉल भी खड़ा कर सकते हैं। दूध, चाय पत्ती और कुछ बर्तनों के साथ में इस काम को शुरू किया जा सकता है। सही जगह और अच्छी क्वालिटी मिलने पर यह बिजनेस काफी अच्छा मुनाफा दे सकता है।

मेहंदी का बिजनेस

शादी और त्योहार के मौके पर मेहंदी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गांव में मेहंदी लगाने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा कम होती है। इसीलिए आप बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट के साथ में इस काम को शुरू कर सकते हैं। इसको महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

Read More: खाना बनाने का शौक रखते हैं तो ऐसे शुरू कर सकते हैं क्लाउड किचन, लाखों की होगी कमाई

ऑनलाइन काम

डिजिटल दौर में अभी के वक्त में ऑनलाइन फॉर्म से लेकर डॉक्यूमेंट और अन्य सेवाएं काफी ज्यादा जरूरी हो चुकी है। गांव के लोग ज्यादातर इन कामों के लिए शहर आते हैं। इसीलिए आप अपने ही इलाके में कंप्यूटर और एक प्रिंटर के साथ में इस काम को शुरू कर सकते हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments