HomeIndiaखाना बनाने का शौक रखते हैं तो ऐसे शुरू कर सकते हैं...

खाना बनाने का शौक रखते हैं तो ऐसे शुरू कर सकते हैं क्लाउड किचन, लाखों की होगी कमाई

Cloud Kitchen Business: अगर आप भी खाना बनाने का शौक रखते हैं और आपके हाथ के खाने की हर कोई तारीफ करता है तो इसको सिर्फ शौक तक ही सीमित मत रखें। अभी के वक्त में क्लाउड किचन एक ऐसा बिजनेस मॉडल बन गया है जिसके जरिए आप घर बैठे ही अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी बड़े रेस्टोरेंट और भारी स्टाफ या फिर महंगे इंटीरियर की कोई भी आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -

आपको बस एक अच्छी किचन, सही प्लानिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चाहिए होगा। जिसके जरिए आप एक फूड ब्रांड खड़ा कर सकते हैं। बदलती लाइफस्टाइल और ऑनलाइन फूड डिलीवरी की बढ़ती हुई मांगने क्लाउड किचन को बहुत ही ज्यादा पॉपुलर कर दिया है। इसी के चलते कम इन्वेस्टमेंट में शुरू होने वाला यह बिजनेस आज के वक्त में लाखों रुपए की कमाई का जरिया बन चुका है।

क्या है क्लाउड किचन?

क्लाउड किचन एक ऐसा फूड बिजनेस होता है जिसके अंदर खाना सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर के लिए तैयार होता है। यहां पर ग्राहक आपकी किचन में आकर खाना नहीं खाते हैं बल्कि मोबाइल एप्लीकेशन या फिर किसी वेबसाइट के जरिए आर्डर करते हैं। इस मॉडल का सबसे बड़ा बेनिफिट यही होता है कि आपको रेस्टोरेंट की तरह कोई भी महंगा किराया, फर्नीचर या फिर सर्विस स्टाफ को रखना नहीं पड़ता है।

- Advertisement -

आप अपने घर की किचन में ही इसको शुरू कर सकते हैं और कम खर्च के अंदर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। इसमें मुनाफे का मार्जिन भी बहुत ज्यादा रहता है। आप एक ही किचन से अलग-अलग फूड ब्रांड चला सकते हैं। जिसके जरिए कमाई के और भी ज्यादा मौके बढ़ जाते हैं।

किस लाइसेंस की होती है जरूरत?

क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी जगह की कोई भी आवश्यकता नहीं होती। आपका घर भी इसका सही ऑप्शन हो सकता है। अगर आप शहर से थोड़ा बाहर या फिर रेजिडेंशियल एरिया में जगह ढूंढ लेते हैं जहां पर आसपास रेस्टोरेंट की कमी होती है तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

लेकिन क्लाउड किचन शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइसेंस की जरूरत होती है। इसमें FSSAI लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस और हेल्थ तो साथ ही फायर डिपार्टमेंट से भी सर्टिफिकेट लेना होता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के लिए यह जरूरी होता है।

Read More: 4 दिन बाद बंद हो जाएंगे महिला रोजगार योजना के आवेदन, ₹10000 पाने का है आखिरी मौका

कितनी आती है लागत?

क्लाउड किचन शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है। ज्यादातर इसको शुरू करने के लिए 50000 से 1 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट लग जाती है। इस रकम में किचन का बेसिक सेटअप गैस से लेकर बर्तन और लाइसेंस फीस वगैरह सब मिक्स हो जाता है। अगर आप शुरुआत में सीमित मेनू रखेंगे और धीरे-धीरे बढ़ाएंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments