TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

4 दिन बाद बंद हो जाएंगे महिला रोजगार योजना के आवेदन, ₹10000 पाने का है आखिरी मौका

4 दिन बाद बंद हो जाएंगे महिला रोजगार योजना के आवेदन, ₹10000 पाने का है आखिरी मौका

Bihar Women Employment Scheme: बिहार की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी बिहार की निवासी हैं और अभी तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाई है। नहीं आपको आपके खाते में ₹10000 मिले हैं तो फिर आपके पास में अभी कुछ वक्त बचा हुआ है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना की लास्ट डेट घोषित कर दी गई है।

31 दिसंबर 2025 के बाद में कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बिहार सरकार की यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता के लिए है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा कदम है। इसी के चलते इसको बिहार की सबसे बड़ी सफल योजनाओं में गिना जा रहा है। तो चलिए 31 दिसंबर से पहले कैसे आवेदन करना है यह जान लेते हैं।

31 दिसंबर के बाद नहीं होगा आवेदन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर हो सकती है। अब इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 बताई जा रही है। इस तारीख तक जिन भी महिलाओं ने आवेदन किया उनके फार्म पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। लेकिन 31 दिसंबर के बाद में इस योजना के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसीलिए अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो बिल्कुल भी देर मत करो और तुरंत फॉर्म भरो।

कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। बिना जीविका समूह से जुड़े हुए इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

लेकिन अगर कोई भी महिला शहरी क्षेत्र में है तो जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया से लेकर एलिजिबिलिटी और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सेक्शन में प्राप्त हो जाएगी।

Read More: सामान गारंटी में होने के बावजूद भी दुकानदार नहीं कर रहा है क्लेम, तो ऐसे करें शिकायत

किन कामों के लिए मिलेंगे ₹10000?

महिलाओं के आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा इस योजना के जरिए 18 तरीके के बिजनेस ऑप्शन तय किए गए हैं। महिलाएं अपनी पसंद और क्षमता के अनुसार ही किसी भी अपने कार्य को चुन सकती हैं। इसके अंदर छोटे व्यापार से लेकर सेवा आधारित कार्य और घरेलू स्तर पर शुरू होने वाले रोजगार भी हैं। सरकार यही चाहती है कि महिलाएं इस शुरुआती मदद से आत्मनिर्भर बन सके और परिवार की इनकम में योगदान कर सके। अगर आप भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं तो 31 दिसंबर से पहले आवेदन जरूर करें।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.