Navratri 2025 Ghat Sthapna Muhurat: शारदीय नवरात्रि काफी ज्यादा विशेष महत्व रखते हैं। जो कल यानी की 22 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। लोग आस्था के साथ में व्रत भी रखते हैं और पहले दिन घट स्थापना होती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन पर जौ बोए जाते हैं। कहां जाता है कि ऐसा करने पर जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसीलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और जौ बोने की पूरी विधि बताने वाले हैं।
नवरात्रि 2025 घट स्थापना का मुहूर्त
आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को होने जा रही है। इसी के अगले दिन 23 सितंबर को रात 2:55 मिनट पर तिथि का समापन हो जाएगा। इसी के चलते 22 सितंबर से ही नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन घट स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
Read More: Navratri 2025: माता को नौ दिन लगाएं ये भोग, जीवन के काटेंगे सभी संकट
अगर आप नवरात्रि के दिन घट स्थापना करने जा रहे हैं तो आप सुबह 6:09 मिनट से फिर 8:06 मिनट पर कर सकते हैं। यह बहुत ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद में घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त यानी की 11:49 मिनट से दोपहर 12:38 पर की जा सकती है।
जौ बोने की क्या है विधि?
अब बात कर लेते हैं कि जौ कैसे बोए जाएंगे। तो आपको बता दें कि पहले तो इसके लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए होगी। जिसमे जौ, पानी, मिट्टी, और एक मिट्टी का कटोरा शामिल है।
अब बात कर लेते हैं कि जौ कैसे बोने हैं। तो आपको बता दें कि सबसे पहले तो आपको जौ को अच्छी तरीके से साफ कर लेना है। इसके बाद में मिट्टी के किसी बर्तन में स्वास्तिक बनाना है। इतना सब करने के बाद मिट्टी उसमें डाल देनी है। फिर जौ डालने हैं और उसके ऊपर पानी डाल देना है। जब रोज पूजा करेंगे तो जौ के ऊपर पानी छिड़कना है। ज्यादा पानी नहीं डालना है हल्का ही पानी छिड़कना है।