Mahavatar Narsimha OTT Release: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हो चुकी है। लेकिन इस बार सिनेमा घरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म धमाल में जाने जा रही है।
सिनेमा में तो इस फिल्म ने अपनी परफॉर्मेंस काफी शानदार दिखाई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह स्ट्रीम होने जा रही है। इसीलिए अगर आप पर्दे पर इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो अब घर बैठे भी इसका लुक उठा सकते हैं।
फिल्म ने दुनिया भर में की 300 करोड़ की कमाई
महावतार नरसिम्हा ने रिलीज होने के बाद दुनिया भर में 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया। इसके बाद यह फिल्म सबसे बड़ी एनीमेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक मानी जाने लगी। इस फिल्म को पौराणिक कथाओं पर आधारित बनाया गया है।
महावतार नरसिम्हा की कहानी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म में प्रहलाद की अपना पौराणिक कथा और महा अवतार नरसिंह को दिखाया गया है। जो भगवान विष्णु के एक क्रूर अवतार माने जाते हैं और धर्म की रक्षा के लिए अत्याचार का नाश कर देते हैं।
नेटफ्लिक्स ने खुद की घोषणा
हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा गुरुवार को एक्स पर घोषणा की गई और इस बात की पुष्टि कर दी गई। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि “इस शेर की दहाड़ किसी भी साम्राज्य को तहस-नहस कर सकती है। देखिए महावतार नरसिम्हा, 19 सितम्बर, दोपहर 12:30 बजे सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
जब से नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया तभी से फैंस काफी ज्यादा बेकरार हो गए। अब इस फिल्म को घरों में लोग आराम से देख सकते हैं। इस फिल्म को आज यानी की 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा चुका है।
Read More: Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद ने निकाली किसकी नाम की रसीदें? ड्रेस देख लोगों ने पूछा सवाल!
फिल्म की आने वाली अगली सीरीज
अब बात कर लेते हैं कि महावतार नरसिम्हा की अगली रिलीज की। बता दे कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि महा अवतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत भी है। जो भगवान विष्णु के 10 अवतारों को साथ पार्ट वाली फ्रेंचाइजी में दिखने वाली है। हर एक पार्ट में पौराणिक कथाओं के अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे। इसके बाद साल 2027 में महा अवतार परशुराम, 2029 में महा अवतार रघुनंदन, 2031 में महा अवतार धावकादेश, 2033 में महावतार गोकुलानंद और 2035 से 2037 में महावतार कल्कि देखने को मिलने वाली है।