Bhojpuri Song: जब अपने रोमांस से खेसारी ने अक्षरा सिंह को किया था ‘पानी-पानी’, वीडियो ने मचाई धूम

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उनकी हर एक फिल्म से लेकर हर एक गाना काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। इस समय खेसारी लाल यादव का गाना ‘पानी पानी’ इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। जिसमें वह अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में देखे जा सकते हैं। इस गाने पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

दोनों की जोड़ी ने मचाया था बवाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का यह गाना अभी का नहीं है बल्कि 3 साल पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। यूट्यूब पर दोनों की जोड़ी बवाल मचा रही है और लोग बार-बार इसको देख रहे हैं।

गाने में देखी थी बादशाह की झलक

बताते चलें कि इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया था। इस गाने को बादशाह ने भी अपनी आवाज दी है। जिसमें खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। 3 साल पुराने इस वीडियो पर 107 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जो रुकने का नाम भी नहीं ले रहे हैं।

Read More: Panchayat Season 5: सचिव जी और रिंकी की कहानी अब किस मोड़ पर जाएगी? जानिए रिलीज डेट और पूरी डिटेल

अक्षरा और खेसारी का अफेयर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। खबरों के अनुसार पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद में काफी लंबे समय तक खेसारी लाल यादव को वह डेट कर रही थी। लेकिन कभी भी दोनों की तरफ से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई। अभी के वक्त में अक्षरा और खेसारी का 36 का आंकड़ा है।

Leave a Comment