⚡ AMP FAST
GOOGLE AMP STORY

लोन लेने से पहले बिल्कुल ना करें ये गलतियाँ, सालों तक भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

By Kanchan • December 30, 2025 ✔ E-E-A-T Verified

Loan Applying Rules: एक व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा वक्त जरूर आता है जब हमको बहुत बड़ी रकम की आवश्यकता पड़ती है। कई बार घर लेने के लिए या फिर मेडिकल इमरजेंसी के लिए पैसों की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन मिडिल क्लास परिवार के लिए एक साथ में ज्यादा पैसे जुटा पाना इतना आसान नहीं होता है। इसीलिए बहुत सारे लोगों को लोन लेना पड़ता है।

लेकिन लोन लेते वक्त ही काफी सारे लोग गलतियां कर बैठते हैं। जल्दबाजी में लोन लेने के चक्कर में भारी ब्याज देना पड़ जाता है। लोन बुरा नहीं होता है लेकिन उसको सही तरीके से लिया जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियां बताने वाले हैं जिनको लोन लेते वक्त नहीं करना चाहिए।

नियम और शर्तें पढ़े बिना ना करें साइन

लोन लेते वक्त बैंक या फिर फाइनेंस कंपनी की तरफ से कई सारे पन्नों का एग्रीमेंट मिलता है। ज्यादातर लोग तो इसको बिना पढ़े ही साइन कर देते हैं। लेकिन यहीं पर सबसे बड़ी गलती हो जाती है। इन नियमों में इंटरेस्ट रेट से लेकर पेनल्टी, पेमेंट चार्ज और प्रीपेमेंट चार्ज जैसी बातों के बारे में बताया होता है। अगर आप इसको सही से पढ़कर साइन नहीं करेंगे तो आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।

ब्रोकर के चक्कर में नहीं फंसना चाहिए

काफी सारे लोग जल्दी लोन प्राप्त करने या फिर काम सिबिल स्कोर के कारण ब्रोकर से सपोर्ट ले लेते हैं। ब्रोकर लोन दिलवाने का भरोसा तो दे देते हैं लेकिन बदले में अच्छा खासा कमीशन मांगते हैं। काफी सारे लोन में तो पहले ही पैसे दे दिए जाते हैं और बाद में लोन भी नहीं मिलता। इसीलिए लोन सीधा बैंक या फिर किसी भरोसेमंद संस्था से लेना चाहिए। किसी को भी एडवांस पेमेंट नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरीके की फीस नहीं देनी चाहिए जब तक आपके अकाउंट में लोन अमाउंट नहीं आ जाता है।

ब्याज दर की तुलना नहीं करनी चाहिए

कई बार लोग इस बैंक से लोन ले लेते हैं जहां पर उनका अकाउंट होता है। लेकिन ऐसा सही नहीं होता है। हर एक बैंक और फाइनेंस कंपनी की ब्याज दर अलग-अलग होती हैं। कुछ जगह पर तो प्रोसेसिंग फीस बहुत ज्यादा होती है तो कहीं पर ईएमआई कम होती है। इसीलिए अगर आपने तुलना नहीं की है तो सालों तक ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा। लोन लेने से पहले काम से कम 3 से 4 बैंक की ब्याज दर से लेकर EMI और चार्ज देख लेना जरूरी है।

Read More: पूरी ट्रेन करना चाहते हैं बुक? तो जान लीजिए कितना आता है खर्चा और प्रोसेस?

थर्ड पार्टी लोन एप्लीकेशन से रखें दूरी

अभी के वक्त में मोबाइल पर लोन देने वाली कई सारी एप्लीकेशन मौजूद है। छोटा लोन के लिए लोग बहुत ही आसानी से इनको डाउनलोड भी कर लेते हैं। लेकिन यही एप्लीकेशन बाद में मुसीबत बन जाती हैं। अगर लोन थोड़ा सा लेट हो जाता है तो कई सारी एप्लीकेशन में कॉल, मैसेज या फिर धमकी आने लगती हैं। प्राइवेट डाटा का गलत तरीके से इस्तेमाल होता है। इसीलिए हमेशा लोन बैंक या फिर बैंक की आधिकारिक एप्लीकेशन से ही लेना चाहिए।