TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

पूरी ट्रेन करना चाहते हैं बुक? तो जान लीजिए कितना आता है खर्चा और प्रोसेस?

पूरी ट्रेन करना चाहते हैं बुक? तो जान लीजिए कितना आता है खर्चा और प्रोसेस?

Full Train Booking Process: जब हमारे घर में कोई शादी हो या फिर पूरा परिवार बहुत बड़ा हो और वह कहीं एक साथ में जा रहा हो तो बस या फिर गाड़ी बुक की जाती है। लेकिन बहुत सारे लोग सोचते हैं कि क्या पूरी ट्रेन भी बुक करवा सकते हैं तो इसका जवाब हां है। दरअसल भारतीय रेलवे यह सुविधा प्रदान करती है।

भारतीय रेलवे की तरफ से फुल टेरिफ रेट यानी कि एफडीआई सर्विस प्राप्त होती है। जिसके जरिए आप पूरी ट्रेन या फिर जरूरत के हिसाब से कुछ कोच बुक करवा सकते हैं। यह सुविधा ज्यादातर शादी, धार्मिक यात्रा, कॉर्पोरेट टूर या फिर बड़े ग्रुप के लिए होती है।

अगर आप भी ट्रेन या फिर कोच बुक करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको IRCTC की एफटीआर सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ेगा। बुकिंग यात्रा से तकरीबन 30 दिन पहले और ज्यादा से ज्यादा 6 महीने पहले होगी। आखिरी वक्त यह सुविधा प्राप्त नहीं होती है। इसीलिए पहले से ही आपको पूरा प्लान बनाकर चलना पड़ेगा।

बुकिंग के वक्त एक पर डिपॉजिट भी जमा करना पड़ता है। एक कोच बुक करवाने के लिए तकरीबन ₹50000 की सिक्योरिटी डिपाजिट करनी पड़ती है। अगर आप ज्यादा कोच बुक करवाते हैं तो उसी के हिसाब से डिपाजिट की रकम भी बढ़ जाती है। यह रकम सफर पूरा हो जाने के बाद में नियमों के अनुसार एडजस्ट या फिर रिफंड भी कर दी जाती है।

Read More: अब एसी-हीटर से आने वाले बिजली बिल की टेंशन हुई खत्म, इस एक चीज को लगवाने से जीरो आएगा बिल!

अगर आपकी यात्रा 7 दिन से ज्यादा की होती है तो हर एक एक्स्ट्रा दिन के लिए अलग से चार्ज होता है। ऑनलाइन एफटीआर पोर्टल से ज्यादातर एक बार में दो कोच की बुक किया जा सकते हैं। पुरी ट्रेन एक साथ में ऑनलाइन बुक नहीं हो सकती तो इसीलिए ऑफलाइन प्रक्रिया करनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ftr.irctc.co.in वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहां पर यात्रा की तारीख से लेकर स्टेशन, कोच की संख्या और कोच की क्लास जैसी जानकारी को भरना पड़ता है। बाद में तहसील के साथ में रिक्वेस्ट सबमिट करनी पड़ती है और पेमेंट के लिए 6 दिन का वक्त मिलता है।

अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो जिस स्टेशन से ट्रेन शुरू होगी वहां के रिजर्वेशन ऑफिस या फिर संबंधित रेलवे अधिकारी से संपर्क करना होता है। वहां पर आवेदन देकर पुरी ट्रेन या फिर ज्यादा कोच बुक करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.