TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

क्या सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर हो जाएगा कम? पहले से जमा की गई राशि पर पड़ेगा असर!

क्या सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर हो जाएगा कम? पहले से जमा की गई राशि पर पड़ेगा असर!

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत देश के अंदर बेटियों के भविष्य को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना काफी अच्छी है। किसी की वजह से लाखों माता-पिता ने इस योजना के जरिए अपनी बेटियों के नाम पर अकाउंट खुलवाए। नया साल शुरू होते ही सेविंग और इन्वेस्टमेंट को लेकर सवाल बहुत ज्यादा तेज होने लग जाते हैं।

इस समय चर्चा आ रही है कि आने वाले वक्त में सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। इसीलिए माता-पिता को यह जानना है कि अगर ब्याज दर बदलता है तो क्या पहले से जमा रकम पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।

क्या कम हो जाएगी सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर?

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर सरकार वक्त वक्त पर रिव्यू करती रहती है। यह फैसला पूरी तरीके से बाजार की कंडीशन से लेकर महंगाई और दूसरी छोटी बचत योजनाओं के रिटर्न को देखकर ही लिया जाता है। जब भी बैंक एफडी या फिर बाकी की योजना में बदलाव करते हैं तो इसका असर भी यहां पर देखने को मिल सकता है। इसीलिए नए साल के आसपास यह चर्चा आने लगती है।

ऐसा इसीलिए क्योंकि इंटरेस्ट रेट का रिव्यू एक ते अंतराल के बाद में होता है। इसीलिए निवेशकों को चिंता होती है कि लंबे समय तक चलने वाली इस योजना में अगर ब्याज घट जाता है तो मेच्योरिटी अमाउंट पर भी फर्क पड़ सकता है। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर फैसला सामने नहीं आया है।

Read More: अब 14 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% तक का डिस्काउंट, जानें प्रक्रिया

क्या पहले से जमा रकम पर पड़ेगा असर?

लेकिन अब इस पर सवाल उठता है कि अगर ब्याज दर कम हो जाती है तो क्या पहले से जमा की गई राशि पर भी इसका असर देखने को मिलेगा? तो आपको बताते चलें कि अगर भविष्य में सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर बदलता है तो पहले से जमा राशि को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस योजना में ब्याज हर साल के हिसाब से ही कैलकुलेट होता है और जिस साल जो दर लागू होती है उसी हिसाब से मिलती है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.