TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

अब 14 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% तक का डिस्काउंट, जानें प्रक्रिया

अब 14 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% तक का डिस्काउंट, जानें प्रक्रिया

Railway Discount On Ticket Booking: साल 2026 शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी है और इससे पहले ही ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग या फिर छोटे रूट पर सफर करने वाले लोग टिकट के खर्च को लेकर बचत करना चाहते हैं। जिसकी वजह से अब रेलवे ने डिजिटल टिकट बुकिंग को और भी ज्यादा बढ़ावा दिया है। इसीलिए 14 जनवरी से यात्रियों को टिकट बुकिंग पर सीधा डिस्काउंट मिलेगा।

टिकट बुकिंग करने पर कैशबैक के तौर पर छूट नहीं मिलेगी बल्कि इसमें टिकट की कीमत पर सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। यह सुविधा हर जगह पर नहीं होती बल्कि एक खास एप्लीकेशन तक ही सीमित है। इसीलिए यात्रियों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह डिस्काउंट कहां पर मिल रहा है और कितने समय तक लागू रहने वाला है। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।

तीन प्रतिशत तक का मिलेगा डिस्काउंट

भारतीय रेलवे द्वारा तय किया गया है कि 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक RailOne एप्लीकेशन के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% तक की छूट मिलेगी। यह छूट तभी मिलेगी जब यात्री किसी भी डिजिटल पेमेंट मॉड का इस्तेमाल करेगा।

पहले तो RailOne एप्लीकेशन पर सिर्फ R वॉलेट से पेमेंट करने पर 3% का कैशबैक मिलता था। लेकिन अब नई व्यवस्था आ चुकी है और अब यूपीआई के अलावा डेबिट कार्ड या फिर दूसरे डिजिटल ऑप्शन से पेमेंट किया जा सकता है। इसके जरिए डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि किसी अन्य प्लेटफार्म पर यह सुविधा लागू नहीं है।

कैसे करें अनारक्षित टिकट बुक?

RailOne एप्लीकेशन पर टिकट बुक करना बहुत ही ज्यादा आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में यह एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। इसके बाद IRCTC और UTS आईडी से लॉगिन करना है। लोगिन करने के बाद में होम स्क्रीन पर अनारक्षित टिकट का चुनाव करना है। इसके बाद में यात्रा शुरू करने वाला स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन सेलेक्ट करना है।

Read More: नाइट क्लब में करनी है पार्टी तो ध्यान रखें ये बातें, वरना जेल में बितानी पड़ेगी पूरी रात

अब टिकट का टाइप और क्रांतिकारी का चुनाव करना है। यात्री की डिटेल भरनी है। डिड सारी डिटेल चेक करने के बाद में टिकट बुक करनी है। भुगतान करने के लिए R वॉलेट या फिर किसी भी डिजिटल पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बुकिंग पूरी करने के बाद QR कोड वाला डिजिटल टिकट जनरेट होगा जिस पर आप यात्रा कर सकते हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.