TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

नए साल पर पार्टी करने से पहले महिलाएं नोट कर लें ये ज़रूरी सेफ्टी टिप्स, वरना बाद में होगा पछतावा

नए साल पर पार्टी करने से पहले महिलाएं नोट कर लें ये ज़रूरी सेफ्टी टिप्स, वरना बाद में होगा पछतावा

New Year Party Women Safety Tips: नया साल अब आने में बस कुछ ही दिन बाकी है और जब भी नया साल आता है तो इसका जश्न मनाने के लिए बहुत सारे लोग एक्साइटिड भी रहते हैं। नए साल की खुशी में लोग खूब पार्टी करते हैं। लेकिन अगर आप एक महिला है तो पार्टी और जश्न के साथ-साथ आपको अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी है। जिससे कि कोई भी अनहोनी ना हो और आप किसी खतरनाक स्थिति में न फंसे।

अगर आप एक महिला है और न्यू ईयर पर दोस्तों के साथ में पार्टी करने का प्लान बना रही है तो कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। अगर आपके परिवार वाले आपके दोस्तों को जानते नहीं है तो पार्टी की लोकेशन और टाइमिंग आप अपने घर वालों के साथ में शेयर जरूर करें। जिससे कि किसी भी खराब स्थिति में आपकी लोकेशन की जानकारी उनके पास में रहे।

अगर आप किसी टैक्सी या फिर किसी प्राइवेट कब से पार्टी की लोकेशन पर जा रही है तो उस गाड़ी का नंबर भी नोट कर लेना चाहिए। इसके अलावा आप गाड़ी के नंबर की फोटो भी खींच सकते हैं और उसको अपने परिवार वालों के साथ में शेयर कर सकते हैं।

पार्टी करते वक्त ज्यादा मात्रा में शराब नहीं पीनी है जिससे कि आप पूरी तरीके से होश में रहे। किसी भी तरीके की खराब स्थिति से निपटने के लिए तैयार रह पाए। कई बार ज्यादा शराब पीने के बाद में काफी सारे लोग आपका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसीलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Read More: सर्दियों के मौसम में टंकी से आता है बर्फ जैसा पानी, तो इस फ्री के जुगाड़ से होगा समाधान

पार्टी में जाने से पहले अपने मोबाइल फोन को पूरी तरीके से चार्ज करना चाहिए और अपनी जीपीएस लोकेशन भी ऑन रखनी चाहिए। लोकेशन को परिवार वालों के साथ में भी शेयर करना चाहिए।

अगर पार्टी के वक्त अपने ज्यादा मात्रा में शराब पी ली है या फिर आपको नशे या फिर चक्कर जैसा महसूस होने लगे तो आप अपने परिवार को तुरंत बताएं। अपने बैग में या पर्स में बचाव के लिए कुछ जरूरी सामान रखने की जरूरत है जैसे पेपर स्प्रे, अलार्म या फिर कोई नुकीली चीज जिससे कि आपके साथ में अगर कोई जबरदस्ती करने की कोशिश करता है तो आप बचाव कर सकें।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.