TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

सर्दियों के मौसम में टंकी से आता है बर्फ जैसा पानी, तो इस फ्री के जुगाड़ से होगा समाधान

सर्दियों के मौसम में टंकी से आता है बर्फ जैसा पानी, तो इस फ्री के जुगाड़ से होगा समाधान

Water Tank Heating Tips: सर्दियों का मौसम जब भी आता है तो सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब नल से बर्फ जैसा ठंडा पानी आता है। अगर आपको सुबह नहाना हो या फिर बर्तन धोने हो तो ठंडा पानी पूरा का पूरा मूड ही खराब कर देता है। बाजार के अंदर पानी की टंकी के लिए इंसुलेशन कर भी मिलते हैं लेकिन उनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इसीलिए उनका हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता और इसी के चलते बहुत लोग तो ठंडा पानी से ही मजबूरी में काम करते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक अच्छी खबर देने वाले हैं। आप बहुत ही लो बजट में या फिर कह सकते हैं कि फ्री में अपनी अपनी की टंकी को ऐसे कर कर सकते हैं जिससे कि अपनी जरूरत से ज्यादा ठंड नहीं आएगा। खास बात तो यही है कि इस जुगाड़ में घर में पड़ी हुई पुरानी चीज़ें ही काम में आ सकती हैं और पानी का तापमान भी बहुत हद तक सही बना रहता है तो चलिए जानते हैं।

फोम शीट से बना सकते हैं इंसुलेशन

अगर आप पानी की टंकी को सर्दी के मौसम में हल्का गर्म रखना चाह रहे हैं तो फॉर्म शीट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फोम शीट वही होती है जो नए कपड़ों, सूट या फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान की पैकिंग में मिलती है। कई बार इनको लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन यह एक बहुत ही अच्छी इंसुलेटर होती है। इन फोम शीट को आप अपनी टंकी के चारों तरफ लपेटकर एक इंसुलेशन बना सकते हैं।

यह बाहर की ठंडी हवा को अंदर जाने से रोक देता है और टंकी के अंदर जो पानी होता है उसका तापमान सही बन कर रहता है। सबसे अच्छी बात तो यह होती है कि इनको जोड़ना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। बिना किसी एक्सपर्ट के आप अपनी पूरी टंकी को आराम से कवर कर सकते हैं। अगर आपके घर में पहले से ही यह सीट मौजूद है तो यह आपके लिए फ्री का जुगाड़ हो सकता है।

Read More: क्या PM Kisan Yojana में परिवार के अन्य सदस्यों को भी मिल सकता है फायदा? जानें नियम

पुराने कपड़े और चादरों को भी काम में ले सकते हैं

अगर फोम शीट के साथ में आपके पास में पुरानी चादर या फिर बेकार के कपड़े पड़े हुए हैं तो उनका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने कपड़े एक नेचुरल इंसुलेटर होते हैं और आप फोम शीट के साथ में इन कपड़ो को भी लपेट सकते हैं। जिसके जरिए ठंड अंदर नहीं जा पाएगी। यह तरीका बहुत ही सस्ता है और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।

ऐसा इसीलिए क्योंकि इसमें पुरानी चीजों का दोबारा से इस्तेमाल हो रहा है। कपड़ों को टंकी के चारों तरफ अच्छे से फिट कर देना है और इसके लिए रस्सी या फिर स्टेपलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि कवर ढीला नहीं रहना चाहिए। सही तरीके से लपेट गए कपड़े और फॉर्म मिलकर बहुत ही शानदार कवर बना देते हैं। इससे सर्दियों में पानी जोरों से ज्यादा ठंड नहीं होगा और रोजमर्रा का इस्तेमाल भी आराम से कर सकते हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.