TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

आधार कार्ड में सिर्फ एक बार ही चेंज हो सकती हैं ये चीज़ें, एक गलती खड़ी कर सकती है परेशानी

आधार कार्ड में सिर्फ एक बार ही चेंज हो सकती हैं ये चीज़ें, एक गलती खड़ी कर सकती है परेशानी

Aadhaar Card Update Rules: अभी के वक्त में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंकिंग के कामों से लेकर सरकारी योजना का लाभ उठाने तक हर एक जगह पर आधार कार्ड की मांग होती है। आधार कार्ड पर नाम, जन्मतिथि, पता, जेंडर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां होती हैं।

आधार कार्ड में हर एक जानकारी को अपडेट करवाने की सुविधा भी प्राप्त हो जाती है। कई बार तो लोग एक बार में ही पुरानी जानकारी ठीक नहीं करवा पाते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि आधार कार्ड में दर्ज हुई हर एक जानकारी को बार-बार बदलने की परमिशन नहीं मिलती है।

UIDAI के नियमों की माने तो आधार कार्ड में नाम बदलने की सुविधा लिमिटेड होती है। कोई भी आधार कार्ड धारक अपने नाम में सिर्फ दो बार ही बदलाव करवा पाता है। शादी के बाद में काफी सारी महिलाएं सरनेम चेंज करती हैं या फिर स्पेलिंग में भी सुधार करती हैं तो ऐसे मामलों में नाम अपडेट कर सकते हैं।

लेकिन तय सीमा से ज्यादा बदलाव करने की इजाजत प्राप्त नहीं होती है। वहीं दूसरी तरफ अगर आधार कार्ड में आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत होती है तो उसको सुधारने का मौका प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह सुविधा जीवन में सिर्फ एक बार ही मिलती है। आप एक बार ही अपनी जन्मतिथि को अपडेट करवा सकते हैं।

अगर आप अपनी जन्मतिथि को अपडेट करवा रहे हैं और इस मौके पर भी गलती हो जाती है तो आगे चलकर और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है। क्योंकि आगे फिर कभी आप जन्म तिथि अपडेट नहीं करवा सकते। इसी तरीके से जेंडर से जुड़ी हुई जानकारी में भी बदलाव का नियम काफी ज्यादा सख्त हो चुका है। अगर आधार कार्ड पर पुरुष, महिला या फिर अन्य का चयन गलत हो जाता है तो इसको सुधारने का मौका सिर्फ एक बार ही मिलता है।

UIDAI साफ तौर पर यही कहता है कि जेंडर अपडेट लाइफटाइम में सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं। लेकिन एड्रेस को लेकर नियम थोड़े से आसान हो जाते हैं। आधार कार्ड में एड्रेस आप कई बार बदलवा सकते हैं। अगर आपका घर बदलता है या फिर शहर बदलता है तो आप आसानी से एड्रेस चेंज करवा सकते हैं।

Read More: अब टोल टैक्स से भी हो सकती है कमाई, सरकार की इस स्कीम से हो जाएगी बल्ले-बल्ले

अभी के वक्त में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी बहुत ज्यादा जरूरी कर दिया गया है। बैंक से लेकर सरकारी पोर्टल और कई सारी सेवाओं में ओटीपी इसी नंबर पर आ जाता है। अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर चेंज करना चाहते हैं तो UIDAI इसकी पूरी छूट दे देता है। आप जरूर के अनुसार ही इसको कई बार अपडेट करवा सकते हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.