HomeIndiaसाल 2026 में कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़ जाएगी...

साल 2026 में कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी?

8th Pay Commission: अब नया साल 2026 शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। 31 दिसंबर साल 2025 के खत्म होने के बाद सातवां वेतन आयोग भी खत्म हो जाएगा। एक वेतन आयोग 10 साल का होता है और 1 जनवरी 2026 को सातवां वेतन आयोग पूरा हो रहा है। वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन में वृद्धि होती है। इसीलिए हर एक कर्मचारी को जानना है कि अब सैलरी में कितनी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

इसी के चलते 8वें वेतन आयोग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या 1 जनवरी 2026 से वेतन बढ़ जाएगा या फिर अभी और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। DA, एरियर और नई बेसिक सैलरी को लेकर भी तरह-तरह के अनुमान लग रहे हैं। सरकार की ओर से आयोग को मंजूरी मिलना भी एक पॉजिटिव संकेत हो सकता है। लेकिन आठवां वेतन आयोग किस दिन लागू किया जाएगा और उसमें कितनी सैलरी बढ़ेगी। आज हम आपको इसी बारे में पूरी डिटेल से बताने वाले हैं।

कब होगा 8वां वेतन आयोग लागू?

सरकार द्वारा यह साफ कर दिया गया है कि 8वें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 ही मानी जाएगी। इसका मतलब यही है कि नई सैलरी जब भी लागू होगी उसकी गणना इसी तारीख से की जाएगी। इसी के चलते कर्मचारी एरियर को लेकर काफी ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन प्रभावी तारीख और असल में सैलरी मिलने की तारीख अलग मानी जाती है। पहले भी ऐसा किया जा चुका है कि बढ़ी हुई सैलरी बाद में मिली थी।

- Advertisement -

लेकिन एरियर पुराने डेट से दिया गया था। इसीलिए कहा जा सकता है कि 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ तो जाएगी लेकिन यह मान लेना होगा कि उसी दिन सैलरी बढ़कर मिलने लगेगी। यह बात कहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है कि वेतन आयोग लागू हो जाने के बाद में उसकी पूरी तरीके से प्रभावित होने में कितना वक्त लगेगा।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

सैलरी में बढ़ोतरी पूरी तरीके से फिटमेंट फैक्टर पर भी डिपेंड करती है। यही वह नंबर होता है जिस पर पूरा खेल टिका हुआ होता है। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर तकरीबन 2.15 रखा जाता है तो सैलरी में लगभग 20 से 35% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका मतलब है की बढ़ोतरी होगी लेकिन बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर फिटमेंट फैक्टर इससे ज्यादा तय किया जाता है तो सैलरी में बड़ा उछाल देखने के लिए भी मिल सकता है।

Read More: अब खराब सड़कों से नहीं होना पड़ेगा परेशान, इस ऐप के जरिए कर पाएंगे शिकायत

पे लेवल के हिसाब से कितना आ सकता है फर्क?

अलग-अलग लेवल पर इसका फर्क देखने के लिए साफ नजर आ सकता है। जिन भी कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी अभी 18000 रुपए है उनकी नई बेसिक सैलरी ₹38000 से ₹40000 तक आ सकती है। जिनकी बेसिक सैलरी अभी ₹35000 है उनकी सैलरी ₹75000 के आसपास में जा सकती है। सीनियर लेवल पर फायदा और भी ज्यादा हो सकता है। टॉप लेवल के अधिकारियों की सैलरी में 3 से 5 लाख रुपए तक की संभावना बताई जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments