TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

वेटिंग में चली गई है रेल टिकट तो समझ लें कैसे करना है अपग्रेड? मिलेगा फायदा!

वेटिंग में चली गई है रेल टिकट तो समझ लें कैसे करना है अपग्रेड? मिलेगा फायदा!

Train Ticket Auto Upgrade: भारतीय रेलवे में रोजाना तकरीबन 2.5 करोड़ लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था मानी जाती है। समय के साथ-साथ भारतीय रेलवे लगातार बहुत ही ज्यादा आधुनिक होता जा रहा है और यात्रियों के लिए नई-नई सुविधा भी लेकर आता है।

ट्रेन में सफर करते समय कई सारे यात्रियों को रेलवे के कई सारे नियमों का भान नहीं होता। जिसमें कई सारे तो ऐसे नियम भी हैं जिनसे यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचता है. वह भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के। इन्हीं में से एक नियम होता है टिकट अपग्रेडेशन का। जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा आरामदायक बना देता है।

लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की टिकट अपग्रेडेशन क्या होता है। तो इसको अगर हम आसान भाषा में समझे तो यह रेलवे की एक सुविधा होती है। जब आप आईआरसीटीसी से टिकट बुक करवाते हैं तो वहां पर ऑटो अपग्रेडेशन का ऑप्शन मिल जाता है। इसका एकमात्र मकसद होता है कि अगर दूसरे क्लास में सीट खाली होती है तो यात्री को बेहतर क्लास में शिफ्ट कर सकते हैं।

इस सुविधा के जरिए अगर आपने स्लीपर क्लास की टिकट बुक की है तो वह थर्ड एसी में अपग्रेड किया जा सकता है। इसी तरीके से थर्ड एसी की टिकट को सेकंड एसी और सेकंड एसी की टिकट को फर्स्ट एसी में भी अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों से किसी भी तरीके का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

लेकिन अब सवाल उठता है की टिकट अपग्रेडेशन कैसे होता है। तो आपको बता दें कि ऑटो अपग्रेडेशन अपने आप लागू नहीं होता है। टिकट बुक करते वक्त आपको खुद इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना पड़ता है। अगर आपने इसको सेलेक्ट नहीं किया होता है तो आप इस सुविधा के लिए एलिजिबल नहीं होते हैं।

Read More: आधार कार्ड और पैन कार्ड को नहीं किया लिंक तो नए साल में हो सकती हैं परेशानियां, जानें कैसे करें चेक?

कुछ इस तरीके से समझते हैं कि आपने स्लीपर क्लास में टिकट बुक की है। वह वेटिंग में चली जाती है। लेकिन अगर सफर करते वक्त स्लीपर में सीट खाली नहीं होती है। तो उसी ट्रेन के अंदर थर्ड एसी की टिकट खाली होती है तो आपको वहां पर सीट मिल जाती है।

अगर आप फॉर्म भरकर रिजर्वेशन करवा देते हैं तो वहां पर ऊपर की तरफ ऑटो अपग्रेडेशन का ऑप्शन मिल जाता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर एप्लीकेशन से भी टिकट बुक करते वक्त यह ऑप्शन नीचे मिल जाता है। अगर आप हमेशा इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको टिकट अपग्रेड होने का मौका मिल जाता है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.