⚡ AMP FAST
GOOGLE AMP STORY

पीएम मुद्र योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन? सरकार दे रही बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख का लोन

By Kanchan • December 28, 2025 ✔ E-E-A-T Verified

PM Mudra Yojana: आज के वक्त में काफी सारे लोग ऐसे हैं जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने और पैसों की दिक्कत की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की और इस योजना के जरिए लोन देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दरअसल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए सरकार की तरफ से 20 लाख रुपए बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है। यह योजना साल 2015 में शुरू हुई थी और आज के वक्त में देश की सबसे बड़ी लोन स्कीम बन चुकी है। चाय की दुकान से लेकर बुटीक, सर्विस सेंटर या फिर मैन्युफैक्चरिंग जैसे छोटे बिजनेस के लिए लोग इसका खूब फायदा उठा रहे हैं।

मुद्रा योजना के जरिए लोन कर कैटेगरी में मिलता है। अगर शिशु कैटेगरी में चाहिए तो ₹50000 तक का लोन मिल जाता है। अगर नए बिजनेस की शुरुआत के लिए किशोर कैटेगरी में लोन चाहिए तो 50000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है।

तरुण कैटेगरी में 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है। साथ ही तरुण प्लस कैटेगरी में 10 लाख से लेकर 20 लाख तक का लोन मिल जाता है। यह उन लोगों के लिए होता है जिनका बिजनेस पहले से ही चल रहा है और वह इसको बड़े लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

Read More: अब पश्चिम बंगाल में भी इंटर कास्ट मैरिज पर मिलेंगे पैसे, जानें पूरी डिटेल्स

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अगर अप्लाई करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी सरकारी या फिर प्राइवेट बैंक में जाना होता है। वहां पर पीएम मुद्र योजना के फॉर्म को भरकर आवेदन करना होता है। बैंक अधिकारी आपको क्रांतिकारी और लोन राशि चुनने में गाइड कर देता है।

आवेदन फार्म में मांगी हुई सभी जानकारी को भरना होता है। इसके अलावा पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, बिजनेस प्लान और बैंक से जुड़े हुए दस्तावेज को अटैच करना होता है। पूरी तरीके से भरा हुआ फॉर्म बैंक में जमा करने के बाद में आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस में चली जाती है।

जब फार्म जमा हो जाता है तो बैंक आपके आवेदन की जांच कर लेता है। अगर सारे डॉक्यूमेंट सही होते हैं और बिजनेस प्लान भी सही होता है तो लोन मंजूर हो जाता है। लोन की रकम सीधे आपके अकाउंट में आ जाती है। बाद में आप इस पैसे से अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।