TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

गाड़ी की कीमतों से लेकर LPG तक…, 1 जनवरी 2026 से देश में होंगे बड़े बदलाव, हो जाएं तैयार

गाड़ी की कीमतों से लेकर LPG तक…, 1 जनवरी 2026 से देश में होंगे बड़े बदलाव, हो जाएं तैयार

Rule Changes From 1 January 2026: अब बस कुछ ही दिनों में साल 2025 खत्म हो जाएगा और 2026 की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन 1 जनवरी 2026 से घरों में सिर्फ कैलेंडर ही नहीं बदलेगा बल्कि कई सारे नियमों में भी बदलाव आएंगे। जिससे कि आपकी जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं, गाड़ी की कीमतों और एलपीजी गैस तक में कई सारे बदलाव होंगे। तो चलिए जानते हैं कि नए साल यानी की 1 जनवरी 2026 से किन चीजों में कौन-कौन से बदलाव होंगे।

एलपीजी और फ्यूल की कीमतों में आएगा बदलाव

1 जनवरी 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होने वाली है। दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर ₹10 सस्ता हो गया था। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू सिलेंडर में भी राहत मिलने वाली है। अगर ऐसा होता है तो रसोई का मंथली बजट थोड़ा सा कम हो सकता है। साथ ही एवियशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव आ सकते हैं। इसका सीधा असर हवाई टिकट के किराए पर भी होगा। अगर ईंधन महंगा होता है तो फ्लाइट महंगी हो जाएगी और सस्ता हुआ तो टिकट के दाम भी सस्ते हो सकते हैं।

कार खरीदना हो सकता है महंगा

साल 2026 में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए थोड़ा सा महंगा पड़ सकता है। जनवरी से कई सारे ऑटो कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। होंडा अपनी कारों के दाम में 1 से 2 फिटी तक के बढ़ोतरी कर सकती है। निशांत तकरीबन 3 फ़ीसदी और एमजी दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।

Read More: पीएम मुद्र योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन? सरकार दे रही बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख का लोन

सरकारी कर्मचारी और मजदूरों के लिए भी होंगे बदलाव

1 जनवरी साल 2026 से आठवां वेतन आयोग भी लागू हो सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सातवां वेतन आयोग 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। इसका मतलब यही है कि केंद्र और राज्य कर्मचारियों की सैलरी पर भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। कुछ राज्य जैसे हरियाणा, पार्ट टाइम और बिहारी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने पर भी कार्य कर रहे हैं।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.