PM Kisan 23rd Installment Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से ज्यादा की रकम सीधे ट्रांसफर की गई है।
अगर आप भी एक किसान हैं और आपके खाते में अभी तक योजना के ₹2,000 ट्रांसफर नहीं हुए हैं, तो घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। कई बार कागजी गड़बड़ियां या तकनीकी दिक्कतों की वजह से पैसे अटक जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस्त न आने के असली कारण क्या हैं और आप घर बैठे इस गलती को कैसे सुधार सकते हैं ताकि रुकी हुई रकम आपके खाते में तुरंत आ जाए।
23वीं किस्त अटकने की मुख्य कारण

कई बार किसान भाई पूरी तरह पात्र होते हैं और लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में उनका नाम भी होता है, फिर भी पैसा बैंक तक नहीं पहुंच पाता। योजना के नियमों के अनुसार, नीचे दी गई गलतियों के कारण आपकी किस्त रुक सकती है:
eKYC
सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने इसे पूरा नहीं किया है, तो आपकी किस्त रोक दी जाएगी।
बैंक खाते की गड़बड़ी
रजिस्ट्रेशन के समय बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत भरने से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता।
Aadhaar और NPCI मैपिंग न होना
आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और साथ ही नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ सीडेड होना जरूरी है ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसा भेजा जा सके।
गलत जानकारी
फॉर्म भरते समय नाम की स्पेलिंग, पता या जेंडर में गलती होने पर भी राज्य सरकारें वेरिफिकेशन रोक देती हैं।
तुरंत पाएं अपनी रुकी हुई किस्त
यदि राज्य सरकार ने आपका नाम पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, तो आपकी पात्रता सुरक्षित है। अगर किसी मानवीय भूल या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पैसा नहीं मिला है, तो उसे ठीक करते ही पूरी राशि आपके खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।
यदि किसी किसान का आवेदन सरकार द्वारा किसी गंभीर गड़बड़ या अपात्रता के कारण परमानेंट रिजेक्ट कर दिया गया है, तो उन्हें इस योजना का लाभ आगे नहीं मिलेगा।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अपनी जानकारी की जांच करने और गलतियों को सुधारने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको ‘Farmers Corner’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Know Your Status’ या लाभार्थी स्थिति के विकल्प को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई पहचान संख्या दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- आपके खाते का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। यहाँ जांचें कि eKYC, लैंड सीडिंग और बैंक आधार लिंकिंग का स्टेटस ‘Yes’ है या ‘No’।
- अगर कोई दस्तावेज अपलोड नहीं है या जानकारी गलत है, तो आप उसे वहीं ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर
अगर ऑनलाइन स्टेटस देखने के बाद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप सीधे सरकार के आधिकारिक सहायता केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
यदि आप अधिकारियों से सीधे फोन पर बात करना चाहते हैं, तो हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 या 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, मुफ्त में बात करने के लिए सरकार का टोल-फ्री नंबर 1800-115-526 भी उपलब्ध है, जहां पीएम किसान टीम आपकी पूरी मदद करेगी। अपनी कागजी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि 23वीं किस्त का लाभ आपको बिना किसी देरी के मिल सके।