TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

नए साल पर दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में लग सकता है भारी जाम, जाने से पहले बनाएं प्लान

नए साल पर दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में लग सकता है भारी जाम, जाने से पहले बनाएं प्लान

New Year 2026 Guidelines: साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसी के चलते देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरीके से हाई अलर्ट मोड पर चली गई है। हर साल की तरह इस बार भी 31 दिसंबर की रात और उसके बाद सड़कों पर भारी भीड़ और परियों के अलावा ट्रैफिक का दबाव रहने वाला है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही बहुत ज्यादा स्ट्रिक्टनेस कर दी है। इसका मकसद सिर्फ यही है कि जश्न मनाओ लेकिन नियमों के साथ में जिससे कि किसी की जान को खतरा न हो।

पुलिस की शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ एक दिन में ही करीबन 24000 ट्रैफिक चालान काट दिए जा चुके हैं। इसका मतलब यही है कि अगर आज या फिर आने वाले दिनों में आप थोड़ी सी भी लापरवाही कर देंगे तो चालान जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर ओवर स्पीडिंग और रेड लाइट जंप के अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाना और बिना हेलमेट जैसे मामलों में पुलिस बहुत ज्यादा स्ट्रिक्टनेस दिखा रही है। इसीलिए आज हम जानने वाले हैं कि आज गलती से भी दिल्ली एनसीआर के किन रूट पर नहीं जाना चाहिए। वरना आपका पूरा दिन जाम में बीत जाएगा।

न्यू ईयर से पहले क्यों की गई है इतनी सख़्ती?

नए साल की पार्टी मनाने के साथ-साथ आने वाले 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस को भी ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया गया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस वक्त सुरक्षा में किसी भी तरीके के लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। उसकी वजह से सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

गलतियों पर कट सकता है चालान

शराब पीकर गाड़ी चलाना, खतरनाक तरीके से ड्राइव करना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना, गलत डायरेक्शन में गाड़ी चलाना इन सब की वजह से चालान काटा जा सकता है। कनॉट प्लेस, हौज खास, साउथ एक्स, साकेत, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज और एयरोसिटी जैसे इलाकों में कड़ी सुरक्षा रहेगी।

दिल्ली एनसीआर के किन रूट पर जाने से बचें?

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही ज्यादा कड़ी कर दी गई है। भारी भीड़ और पार्टियों के अलावा देर रात तक चलने वाली पार्टियों के कारण कई सारी जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसीलिए अगर आप बिना तैयारी के इन रास्तों पर जाते हैं तो घंटे तक जाम में फंस सकते हैं।

Read More: क्या सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर हो जाएगा कम? पहले से जमा की गई राशि पर पड़ेगा असर!

कनॉट प्लेस में शाम के 8:00 बजे के बाद में यहां पर वाहनों की एंट्री बहुत ही सीमित कर दी जाएगी। बिना पास के गाड़ी ले जाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। मंडी हाउस से कनॉट प्लेस रोड पर भी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बंगाली मार्केट रोड पर भी भारी ट्रैफिक और बैरिकेटिंग के कारण लंबा जाम भी देखने को मिल सकता है। मिंटो रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी दिखाई देगी। पटेल चौक या फिर उसके आसपास पुलिस ट्रैकिंग और सीमित एंट्री की वजह से ट्रैफिक जाम हो सकता है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.