TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

नाइट क्लब में करनी है पार्टी तो ध्यान रखें ये बातें, वरना जेल में बितानी पड़ेगी पूरी रात

नाइट क्लब में करनी है पार्टी तो ध्यान रखें ये बातें, वरना जेल में बितानी पड़ेगी पूरी रात

New Year 2026 Party Rules: साल 2025 खत्म होने में अब कुछ ही पल बाकी है और 2026 में हम कदम रख जाएंगे। नए साल के वेलकम को लेकर लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बहुत सारे लोग घर पर ही पार्टी करते हैं तो बहुत लोग नाइट क्लब में जाते हैं। इसीलिए अगर आप क्लब जा भी रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।

नाइट क्लब में पार्टी करना गलत नहीं होता है लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी पूरी रात को खराब कर देती है। भीड़, म्यूजिक और माहौल में कई बार लोग बहुत ज्यादा लिमिट क्रॉस कर जाते हैं। इसके बाद में उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए ऐसी गलतियां ना करें।

पार्टी के दौरान किसी से अभद्र ना हों। चाहे वह स्टाफ हो या फिर वहां पर मौजूद कोई व्यक्ति हो। छोटा सा झगड़ा बड़ा बन सकता है। अगर शिकायत हो जाएगी तो पुलिस तक मामला पहुंच सकता है। इसीलिए बेहतर होगा कि पार्टी को एंजॉय करें और खुद पर कंट्रोल रखें।

नाइट क्लब में कभी-कभी नशे की चीजों को ऑफर किया जाता है। लेकिन ड्रग लेना या फिर देना दोनों ही गैर कानूनी माना जाता है। ऐसा करने पर सीधा जेल जा सकते हैं। इसीलिए नए साल की रात पर कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे आगे चलकर आपको परेशानी हो।

Read More: दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2026 में 3 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

पार्टी करने के बाद में सबसे बड़ी गलती शराब पीकर ड्राइव करना होता है। यह न सिर्फ कानूनी तौर पर गलत होता है बल्कि जानलेवा भी होता है। अगर शराब पी हुई है तो कैब बुक कर लेनी चाहिए या फिर किसी ऐसे दोस्त से ड्राइविंग करवानी चाहिए जिसने शराब नहीं पी हो।

क्लब के बाहर या फिर आसपास की जगह पर हंगामा न करें। तेज आवाज में किसी से लड़ाई झगड़ा या फिर सड़क पर शोर मचाना भी ना करें वरना पुलिस की आपके ऊपर नजर पड़ सकती है।

हर एक नाइट क्लब के अपने नियम होते हैं। वहां की टाइमिंग से लेकर एंट्री गाइडलाइन और सिक्योरिटी चेक को हल्के में नहीं लेना चाहिए। नियमों का पालन करना चाहिए तभी पार्टी बिना किसी दिक्कत के पूरी हो पाएगी। थोड़ी सी समझदारी आपको जेल की रात से बचा सकती है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.