TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2026 में 3 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर, जनवरी 2026 में 3 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

Dry Days In January 2026: अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और शराब के भी शौकीन है तो साल 2026 का पहला महीना थोड़ा प्लानिंग वाला रह सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जनवरी 2026 के पहले दिन लोग खूब नए साल को सेलिब्रेट करेंगे। इसीलिए अगर आप किसी भी पार्टी या फिर प्राइवेट फंक्शन की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बड़ी खबर सामने लेकर आए हैं।

दिल्ली आबकारी विभाग के नियमों की माने तो जनवरी में कुछ खास दोनों को ड्राई डे भी घोषित कर दिया गया है। इन दिनों में पूरे शहर के अंदर शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। इसका मतलब है कि ना तो ठेकों से खरीद होगी और ना ही बार और क्लब में सर्विस प्राप्त होगी। हर साल की तरह ही इस बार भी त्योहार और राष्ट्रीय मौकों के दिन पर यह फैसला हुआ है। इसीलिए बाहर पार्टी करने जाने से पहले तारीखों को जान लेना बहुत ज्यादा जरूरी है।

मकर संक्रांति पर होगा ड्राई डे

जनवरी का पहला ड्राई डे 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 14 जनवरी को हर साल मकर संक्रांति होती है। इस दिन पूरी तरीके से शराब की बिक्री बंद कर दी जाएगी। लोग इस दिन पतंगबाजी करने के साथ-साथ तिल गुड़ की मिठाई और त्यौहार मनाते हैं।

26 जनवरी को भी रहेगा ड्राई डे

26 जनवरी को भी पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और इस दिन भी दिल्ली में ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। राजधानी में राष्ट्रीय समारोह और परेड का आयोजन किया जाता है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी बहुत कड़ी कर दी जाती है। सिर्फ ठेके ही नहीं बल्कि होटल और बार में भी शराब परोसने की परमिशन नहीं मिलती। इसीलिए 26 जनवरी को भी कहीं पार्टी करने जाने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए।

Read More: LIC की तरफ से ज़बरदस्त स्कीम, एक बार निवेश करें और जीवन भर पाएं पेंशन

शहीद दिवस पर भी होगा ड्राई डे

जनवरी महीने का आखिरी ड्राई डे 30 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है और यह है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है। देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है और इसीलिए इस दिन को बहुत ही सादगी और सम्मान के साथ में मनाया जाता है। इसी के चलते दिल्ली सरकार शराब की बिक्री पर रोक लगा देती है। 30 जनवरी को भी शहर के सभी ठेके या फिर बार बंद कर दिए जाएंगे। अगर आप भी किसी प्राइवेट फंक्शन के प्लानिंग में है तो इन तारीखों को ध्यान में रखें।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.