इस राज्य की सरकार महिलाओं को हर महीने दे रही 1000 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन?

Stree Suraksha Yojana: देश के कई सारे राज्य ऐसे हैं जहां पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सपोर्ट देने के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके जरिए महिलाओं को अलग-अलग तरीके से सपोर्ट किया जाता है। लेकिन अब केरल सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए एक खास योजना लाई गई है जिसका नाम स्त्री सुरक्षा योजना है। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने तय रकम पेंशन के तौर पर मिलती है।

जिसके जरिए महिलाएं अपनी रोज की जरूरत को बिना किसी पर डिपेंड हुए पूरी कर सकती हैं। हालांकि यह योजना काफी पहले ही घोषित हो गई थी लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से इसको लागू नहीं किया जा सका था। खबरों के अनुसार 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकता है।

स्त्री सुरक्षा योजना से क्या लाभ मिलेगा?

स्त्री सुरक्षा योजना के जरिए जो भी एलिजिबल महिलाएं हैं उनको हर महीने ₹1000 पेंशन के तौर पर मिलते हैं। यह रकम सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है और उनकी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी करना है।

यह योजना ज्यादातर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकती है जिनके पास में इनकम का कोई भी स्रोत नहीं है। लेकिन इसमें यह साफ कर दिया गया है कि अगर कोई भी महिला गलत जानकारी देकर पेंशन का लाभ उठाती है तो उससे पूरी राशि 18% ब्याज के साथ में वसूली जाएगी। इसीलिए आवेदन करते वक्त सही जानकारी देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Read More: सिर्फ रजिस्ट्री से प्रॉपर्टी पर नहीं होता मालिकाना हक, जानें ज़रूरी दस्तावेज

इस योजना के क्या है नियम?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिसमें आवेदन करने वाली महिला की उम्र 35 से 60 साल के बीच में होनी जरूरी है। महिला केरल की मूल निवासी होनी चाहिए। महिला किसी भी दूसरी सरकारी या फिर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं उठानी चाहिए। विधवा पेंशन, एकल महिला पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ उठाने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसी महिला के पास में अंत्योदय अन्न योजना का पीला कार्ड या फिर प्राथमिकता क्रांतिकारी का गुलाबी कार्ड होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन ksmart.lsgkerala.gov.in पोर्टल पर जाना है और यहां पर अप्लाई करने के बाद डॉक्यूमेंट की जांच होगी और सीधे पेंशन का पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।

Leave a Comment