होटल के कमरे में इन 4 तरीकों से करें हिडन कैमरा चेक, वरना एक लापरवाही जीवन में देगी पछतावा

How To Detect Hidden Camera In Hotel Room: अभी के वक्त में लोग काम के लिए या फिर घूमने फिरने के लिए बाहर जाते हैं तो होटल में रुकते हैं। होटल में आराम करते हैं और वह उनकी प्राइवेसी की भी जगह होती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में कई सारे ऐसे भी मामले आ चुके हैं जहां पर होटल पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है। कई सारे होटल और गेस्ट हाउस में हिडन कैमरे लगा दिए जाते हैं जिनकी खबरें भी सामने आती हैं। कई बार तो लोगों के निजी पल भी रिकॉर्ड कर लिए जाते हैं और बाद में उनका ब्लैकमेल किया जाता है।

अभी के वक्त में टेक्नोलॉजी बहुत ही ज्यादा आगे बढ़ चुकी है और इसीलिए कैमरे भी बहुत ज्यादा छोटे आने लगे हैं। इसीलिए इनका कहीं पर भी एडजस्ट किया जा सकता है। इसीलिए सिर्फ होटल पर भरोसा करना काफी नहीं होता है बल्कि खुद भी हमें सतर्क रहने की जरूरत होती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनसे आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित कर सकते हैं।

होटल के कमरे में सबसे पहले क्या करना चाहिए?

जैसे ही आप होटल के किसी कमरे में जाते हैं तो सबसे पहले आपको आराम से चारों तरफ नजर डालनी चाहिए। अगर कोई भी चीज आपको सामान्य से थोड़ी सी अलग या फिर अजीब लगती है तो उसको इग्नोर नहीं करना चाहिए। खासतौर पर लाइट फिटिंग से लेकर दीवारों की दरारें, ड्रेसिंग मिरर, स्मोक डिटेकटर, टीवी यूनिट, फोटो फ्रेम और शोपीस जैसी जगह का ध्यान रखें। अगर कोई भी वस्तु जरूरत से ज्यादा सामने की तरफ लगी होती है या फिर अजीब एंगल में होती है तो वहां पर कैमरा हो सकता है।

कैसे चेक करें हिडन कैमरा?

मोबाइल की टॉर्च: अपने स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट ऑन करके और कमरे के हर एक कोने में रोशनी डाल सकते हैं। इसमें मिरर, टीवी, लैंप, पेंटिंग और डेकोर के आइटम शामिल होते हैं। अगर कहीं से भी हल्की सी चमक या फिर चमकदार कुछ नजर आता है तो वहां पर कैमरा लेंस हो सकता है तो इसीलिए चेक करना जरूरी है।

मोबाइल कैमरा: कई सारे हिडन कैमरे नाइट विजन के लिए इंफ्रारेड लाइट का भी इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए कमरे की सभी लाइट को बंद करके मोबाइल का कैमरा ऑन कर देना चाहिए। फिर संदिग्ध जगहों पर कैमरा घुमाना चाहिए। अगर स्क्रीन पर लाल या फिर बैंगनी रंग का कोई छोटा लाइट या फिर कुछ दिखाई देता है तो वहां पर कैमरा हो सकता है। अभी के वक्त में ज्यादातर हिडन कैमरे वाईफाई से भी कनेक्ट होते हैं तो इसीलिए अपने मोबाइल में वाई-फाई ऑन करें। नेटवर्क की लिस्ट में चेक करें कि कहीं आपको CAM, IPCAM, या Device_XX जैसे कोई नाम नजर तो नहीं आ रहे। अगर ऐसा होता है तो तर्क हो जाना चाहिए और ऐसा भी हो सकता है कि कमरे में कोई वायरलेस कैमरा भी लगा हो।

होटल रूम में इन जगहों पर लगा होता है कैमरा

होटल में कैमरे ज्यादातर कवर जगह पर लगे होते हैं। जैसे बेड, और बेड के पीछे की दीवार। टीवी या फिर टीवी की यूनिट के सामने, सोफा या फिर बैठने वाली जगह, बाथरूम का मिरर या फिर वॉश बेसिन के पास में, चार्जिंग पॉइंट, रिमोट या फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी लगा हो सकता है।

Read More: सरकार की इस योजना से बेटियों को मिलते हैं 50,000 रुपए, जाने कैसे करें आवेदन?

हिडन कैमरा डिटेकटर और एप्लीकेशन की ले सकते हैं मदद

अगर आप ज्यादातर ट्रैवल करते रहते हैं तो Spy Camera Detector डिवाइस भी खरीद सकते हैं। यह ऑनलाइन बहुत ही आसानी से मिल जाता है और ज्यादा महंगा भी नहीं होता। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन की भी मदद ली जा सकती है जैसे Radarbot या Detectify. यह एप्लीकेशन कमरे को स्कैन करके रिकॉर्डिंग डिवाइस का भी पता लगाने में मदद कर सकती हैं।

Leave a Comment