बैंक से लोन मिलने में आ रही है परेशानी, तो इन 3 टिप्स को करें फॉलो फटाफट मिलेगा अप्रूवल

Bank Loan Tips: बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है और आपको हर बार रिजेक्शन मिल जाता है तो कई बार मन परेशान हो जाता है। कई बार तो लोग इसको किस्मत या फिर बैंक की मनमानी समझ लेते हैं। लेकिन असली गलती कुछ और होती है।

दरअसल जब भी बैंक लोन देता है तो वह आपकी भावनाओं को नहीं बल्कि रिकॉर्ड और डाटा को देखता है। यहां पर अच्छी बात यह होती है कि अगर आप सही तरीके से पॉइंट समझ लेंगे तो वही बैंक अगली बार आपको आसानी से लोन ऑफर कर सकता है। लोन अप्रूवल कोई जादू नहीं होता है बल्कि कुछ जरूरी शर्तों का सही होना होता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही तीन बातों के बारे में बताएंगे।

क्रेडिट स्कोर और रीपेमेंट हिस्ट्री

बैंक सबसे पहले तो आपका क्रेडिट स्कोर चेक कर लेता है। इसी से पता चलता है कि आपने पहले लिए हुए लोन या फिर क्रेडिट कार्ड का भुगतान कैसे किया है। अगर आपका स्कोर 750 या फिर इससे ज्यादा होता है तो लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

लेकिन देर से EMI का भरना या फिर क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि रखना आपकी क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा देता है। इसीलिए वक्त पर EMI भर देनी चाहिए और कार्ड लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मजबूत रीपेमेंट हिस्ट्री बैंक को भरोसा दिलवा देती है।

Read More: गैस गीजर इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना बड़े हादसे का हो सकते हैं शिकार

इनकम और नौकरी की स्टेबिलिटी

दूसरी सबसे बड़ी बात यह आती है कि आपकी इनकम और जॉब स्टेबिलिटी क्या है? बैंक देखा है कि आपकी मंथली इनकम रेगुलर होती है या फिर आप कितने समय से एक ही नौकरी या फिर बिजनेस कर रहे हैं। सैलरी स्लिप से लेकर बैंक स्टेटमेंट और ITR से सब वेरीफाई होता है। अगर आपकी EMI आपकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा खाती है तो बैंक इसको रिस्क समझ लेता है। इसीलिए कोशिश करनी चाहिए कि EMI आपकी मासिक इनकम के 30 से 40% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। स्टेबल इनकम बैंक के लिए काफी भरोसेमंद होती है।

सही दस्तावेज होने जरूरी

कई बार तो लोन सिर्फ इसीलिए रुक जाता है क्योंकि डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होते हैं या फिर फॉर्म में गलत जानकारी दे दी जाती है। एड्रेस से लेकर इनकम और नौकरी डिटेल्स में जरा सी भी अगर गड़बड़ी कर दी जाए तो रिजेक्शन मिलता है। साथ ही एक साथ कई सारे बैंक में लोन अप्लाई करना भी सही नहीं होता। ऐसा करने पर क्रेडिट स्कोर गिर जाता है और इसीलिए आपको अपनी प्रोफाइल को मजबूत बना कर रखना होगा। सही बैंक और सही लोन प्रोडक्ट चुनकर आवेदन करना चाहिए। सही तैयारी के साथ में लोन अप्रूवल मुश्किल नहीं होता है।

Leave a Comment