TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

राजस्थान सरकार बेटियों को दे रही 50,000 रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?

राजस्थान सरकार बेटियों को दे रही 50,000 रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?

Rajshri Yojana: भारत देश की बेटियों को समाज के अंदर बराबरी का अधिकार और उनकी पढ़ाई को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। जिनमे बेटियों को जन्म से ही आर्थिक सहायता दी जाती है। राजस्थान की योजना राजश्री योजना कई सालों से बेटियों के लिए काम कर रही है और इसकी शुरुआत 1 जून साल 2016 में हुई थी।

राजेश्वरी योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के कई सारे कारण भी थे। इस योजना को बनाने के लिए मुख्य कारण लड़का और लड़की के बीच में असमानताओं को कम करना रहा। साथ ही भ्रूण में बेटियों की हत्या होने से रोकना और उनकी पढ़ाई को पूरा करवाने में सहायता देना भी रहा।

कैसे और कब मिलता है राजश्री योजना का फायदा?

बच्ची के जन्म होने पर पहली किस्त ₹2500 की मिलती है। लेकिन शर्त होती है की बच्ची किसी भी सरकारी या फिर रजिस्टर्ड प्राइवेट हेल्थ केयर फैसिलिटी में पैदा हुई हो। जब बच्ची एक साल की हो जाती है तो टीका लगवाने के बाद ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलती है।

तीसरी किस्त तब मिलती है जब बच्ची सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में जाती है। तब ₹4000 की रकम मिलती है। जब बच्ची चौथी क्लास में जाती है तो उसको ₹5000 की राशि मिलती है। जब बच्ची दसवीं कक्षा में जाती है तो उसको ₹11000 की राशि मिलती है। जब बच्ची 12वीं कक्षा में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेती है तो उसको ₹25000 मिलते हैं।

कैसे मिलता है लाभ?

लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही ज्यादा आसान कर दिया गया है। अभी के समय में बाल विकास विभाग या फिर राज्य में इससे संबंधित कई सारे ऑनलाइन पोर्टल भी बना दिए गए हैं जिसके जरिए बहुत ही आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

इन शर्तों का करना होगा पालन

  1. योजना के लागू होने के बाद में जन्मी हुई बच्चियों ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  2. किसी भी सरकारी या फिर रजिस्टर्ड चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने पर ही किस्त मिलेगी।
  3. जो लोग राजस्थान में हमेशा से रहते हैं या फिर मूल निवासी हैं उनको ही इस योजना का फायदा मिलेगा।

Read More: नए साल पर पार्टी करने से पहले महिलाएं नोट कर लें ये ज़रूरी सेफ्टी टिप्स, वरना बाद में होगा पछतावा

जरूरी दस्तावेज

  1. भामाशाह या फिर आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  2. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र भी होना अनिवार्य है।
  3. मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड होना भी अनिवार्य है।
  4. बाद में सारी किस्तों के लिए स्कूल का प्रवेश प्रमाण पत्र भी चाहिए होगा।
K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.