TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

इलेक्ट्रिकल सामान यूज़ करते वक्त भूलकर ना करें ये गलतियां, घर में लग सकती है आग

इलेक्ट्रिकल सामान यूज़ करते वक्त भूलकर ना करें ये गलतियां, घर में लग सकती है आग

Electrical Safety Mistakes: सर्दियों का जब भी सीजन आता है तो बिजली से जुड़े हुए हादसों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। रूम हीटर से लेकर गीजर और बाकी के इलेक्ट्रॉनिक आइटम के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से आग लगने के साथ-साथ करंट लगने की भी घटनाएं सामने आने लगती है। जिसको देखते हुए अब BSES राजधानी पावर लिमिटेड द्वारा बिजली से आग से बचाव को लेकर कुछ एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

इसके अंदर मीटर की सही जगह से लेकर वायरिंग, हीटर के सुरक्षित इस्तेमाल और घर में जरूरी सावधानियां पर भी खास जोर दिया गया है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर में बिजली का खतरा होता है तो मीटर, वायरिंग और हीटर को लेकर आपको किन सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

मीटर और वायरिंग से रखें सावधानी

BSES की माने तो बिजली के मीटर हमेशा घर के बाहर ही लगे होने चाहिए। इनको एंट्री गेट या फिर सीढ़ियों पर नहीं लगाना चाहिए। वहां पर जहां मीटर लगा हुआ होता है वहां किसी भी तरीके का कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। ज्वलनशील समान ऐसी जगह पर ना रखें।

इसके अलावा बिजली के सको और दुर्घटना से बचाव करने के लिए मीटर के बाद में ELCB या RCCB लगवाना भी जरूरी माना गया है। लूज कनेक्शन से लेकर कटी फटी तर या फिर बिना पलक की वायर का इस्तेमाल आग लगने की बड़ी वजह बन सकता है। इसी के चलते ऐसी वायरिंग को तुरंत बदल देना चाहिए।

ओवरलोडिंग से करें बचाव

पुरानी या फिर कमजोर वायरिंग पर ज्यादा लोड ना डालें। एक्सटेंशन बोर्ड या फिर सॉकेट को ओवरलोड नहीं करना चाहिए। गीजर से लेकर रूम हीटर और मोटर जैसे उपकरणों को बिना वजह और लंबे समय तक चालू नहीं रखना चाहिए। सोने से पहले या फिर घर से बाहर जाते वक्त ऐसे सामान को बंद करना चाहिए। ओवरहीटिंग से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

BSES यह सलाह भी देता है कि एसी, रूम हीटर और अन्य बड़े उपकरणों की नियमित सर्विस करवानी चाहिए। ऐसा करने पर शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग की संभावना बहुत कम हो जाती है। दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों को भी ओवर चार्ज करने से बचाव करना चाहिए क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Read More: Maruti Suzuki Alto 800 यहां से कुल 1.40 लाख रुपये में खरीदें, जानें फीचर्स

रात को सोने से पहले या फिर अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो गैस सिलेंडर या फिर पाइपलाइन का रेगुलेटर बंद कर देना चाहिए। गैस लीक होने पर भी तुरंत गैस एजेंसी को सूचना देनी चाहिए। घर के अंदर तेल, केमिकल या फिर गैस जैसे जलने वाली चीजों को ज्यादा मात्रा में इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इनको बिजली के स्विच या फिर वायरिंग पॉइंट से दूर रखना चाहिए।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.