सिर्फ ₹5000 में शुरु करें बिज़नेस, हर महीने होगी ज़बरदस्त कमाई

Jan Aushadhi Kendra: अभी के वक्त में काफी सारे लोग नौकरी की सीमित सैलरी से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं और चाहते हैं कि वह खुद का बिजनेस करें। काफी सारे लोग तो अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं और अपनी पहचान बनाना चाहते हैं जिससे कि वह अच्छी कमाई कर पाए। लेकिन बिजनेस में सबसे बड़ी परेशानी पैसों की कमी होती है। ज्यादातर बिजनेस आईडियाज तो होते हैं लेकिन इनमें लाखों रुपए की आवश्यकता होती है और ऐसे में आम आदमी का सपना पूरा नहीं हो पाता है।

इसीलिए अगर आप कम पैसों में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें रिक्स भी काम हो और सरकार भी सपोर्ट करें तो प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आया है। इसमें आपको सिर्फ ₹5000 खर्च करने होंगे और आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिर्फ ₹5000 खर्च करके कैसे कौन सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं और 15 दिन में कितनी कमाई हो जाएगी।

क्या है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र?

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सरकार की एक खास योजना होती है। इसका मकसद होता है कि आम लोगों को सस्ती और क्वालिटी वाली दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए। इन केदो पर मिलने वाली दवाइयां ब्रांडेड दवाइयां के मुकाबले 50% से 90% तक सस्ती मानी जाती है और इसी के चलते अभी के वक्त में देशभर में इन केदो की मांग बहुत ही ज्यादा बढ़ चुकी है।

सिर्फ ₹5000 से कैसे करेंगे बिजनेस शुरू?

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें आपको ज्यादा निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको आवेदन शुल्क ₹5000 देना पड़ता है। सरकार की तरफ से दवाइयां की सप्लाई और ब्रांड सपोर्ट प्राप्त हो जाता है। कम लागत के अंदर ही आप दुकान शुरू करके एक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। एक बार केंद्र खुल जाए तो उसके बाद 15 दिन के अंदर ही बिक्री शुरू हो जाती है और आमदनी भी शुरू हो जाती है।

Read More: क्या आप भी देखते हैं पाइरेटेड फिल्में? तो हो जाएं सावधान, मिल सकती है ये सजा

किन लोगों को करना चाहिए आवेदन?

अगर आप जन औषधि केंद्र खोलना चाहते हैं और इसके लिए एलिजिबिलिटी जानना चाहते हैं तो आपके पास में D Pharma या B Pharma की डिग्री, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, दुकान के लिए तकरीबन 120 वर्ग फुट की जगह, मोबाइल नंबर और जरूरी डॉक्यूमेंट होने जरूरी होते हैं।

अप्लाई करते वक्त आपको आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की तस्वीर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देने पड़ेंगे। अगर आपके पास में यह सभी डॉक्यूमेंट है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

घर बैठ कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको कहीं पर जाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। आप घर पर ही बैठे हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाना है। वहां Apply For Kendra पर क्लिक करना है। इसके बाद में Click Here To Apply ऑप्शन का चुनाव करना है। फिर रजिस्टर पर क्लिक करना है और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भर देना है।

15 दिन में कितनी हो जाएगी कमाई?

जन औषधि केंद्र से कमाई पूरी तरीके से बिक्री पर भी निर्भर करती है। अगर आप सही लोकेशन और अच्छी सेवा के साथ में काम करेंगे तो हर महीने ₹20000 से ₹50000 तक की कमाई कर सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे आपकी ग्राहक बढ़ेंगे वैसे-वैसे आपको मुनाफा भी मिलेगा। सरकारी योजना होने की वजह से भरोसा ज्यादा होगा।

Leave a Comment