TIMESBULL
LIVE SPORTS
Australia tour of India 2026🔴 LIVE
🇮🇳 India: 286/5 (46.2 ov)
🇦🇺 Australia: 282/10 (49.4 ov)
India need 3 runs in 22 balls
T20 World Cup Warm-up 2026🔴 LIVE
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 England: 194/6 (20.0 ov)
🇵🇰 Pakistan: 142/7 (16.1 ov)
Pakistan need 53 runs in 23 balls
UEFA Champions League🔴 82'
🇪🇸 Real Madrid: 2
🇬🇧 Manchester City: 1
Santiago Bernabéu, Madrid
English Premier League🔴 90+4'
🔴 Arsenal: 3
🔴 Liverpool: 3
Emirates Stadium, London
LIVE UPDATES 📅 Monday, August 10, 2026

1 जनवरी 2026 से देश में लागू होंगे ये नए नियम, फटाफट जान लें डिटेल्स

1 जनवरी 2026 से देश में लागू होंगे ये नए नियम, फटाफट जान लें डिटेल्स

1 January 2026 Rules: जब भी नया साल आता है तो सिर्फ कैलेंडर ही नहीं बदलता है बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई सारे बदलाव आ जाते हैं। दिसंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है और 2026 शुरू हो जाएगा। नए साल की शुरुआत होते ही देश के अंदर बैंकिंग, टैक्स, राशन कार्ड, किसानो की योजनाएं, गैस की कीमतें, डिजिटल पेमेंट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और कई दूसरी सुविधाओं से जुड़े हुए नियम लागू किया जा सकते हैं।

लेकिन इन सभी बदलावों का असर लोगों की जेब से लेकर सुविधा और भविष्य की योजनाओं पर भी देखने को मिल सकता है। किसानों से लेकर नौकरी पेशा लोग और बुजुर्ग पेंशनर से लेकर मिडिल क्लास परिवार तक को यह नियम जानना बहुत जरूरी है कि 1 जनवरी 2026 से क्या बदलने वाला है। जिससे कि समय रहते सही कदम उठाए जा सके। तो चलिए जानते हैं।

घर बैठे बनवा पाएंगे राशन कार्ड

साल 2026 से राशन कार्ड से जुड़ी हुई भीम और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। अब राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल जाएगी और खासकर ग्रामीण इलाकों से लेकर किसानों को भी इससे राहत मिलेगी। लोगों को अब सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और घर बैठे ही वह इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

किसानों के लिए नए नियम

नए साल में किसानों से जुड़े हुए कई सारे नियम लागू होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर और भी अन्य राज्यों में किसान आईडी अनिवार्य कर दी जाएगी। अगर किसान आईडी नहीं होती है तो पीएम किसान सम्मन निधि की किस्त में रुकावट आ सकती है। फसल बीमा योजना में भी बड़ा बदलाव होने को है। खरीफ 2026 से जंगली जानवरों द्वारा फसल को हुए नुकसान को भी बीमा कवर में शामिल कर दिया जाएगा। नुकसान होने पर 72 घंटे के अंदर ही रिपोर्ट करना जरूरी हो जाएगा।

Read More: इस राज्य की रोडवेज बस की टिकट खरीदते ही मिल जाता है 7.5 लाख का बीमा, जानें पूरी डिटेल्स

बैंकिंग और टैक्स से जुड़े हुए नए नियम

साल 2026 में बैंकिंग और इनकम टैक्स से जुड़े हुए नए नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में भी बदलाव हो सकते हैं। क्रेडिट स्कोर अपडेट नियम अप्रैल 2026 से क्रेडिट स्कोर सिर्फ 7 दिनों के अंदर ही अपडेट होगा। लेकिन पहले 15 दिन लगते थे।

सरकारी स्कूलों में नए नियम

साल 2026 से कई सारे राज्यों में सरकारी स्कूलों में तब के जरिए डिजिटल अटेंडेंस लगाई जाएगी। जिसके चलते शिक्षकों की उपस्थिति पर भी बेहतर निगरानी हो पाएगी और सिस्टम भी ज्यादा पारदर्शी होगा।

सोशल मीडिया से जुड़े हुए नए नियम

सोशल मीडिया को लेकर भी काफी स्ट्रिक्टनेस आएगी। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया जैसे देशों की तरह अब 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हो जाएंगे। आने वाले वक्त में भारत में भी इससे जुड़े हुए कई सारे नए नियम देखने को मिलेंगे

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आ सकती है कटौती

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। लेकिन दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दम पर ₹10 घटा दिए गए थे। हालांकि 1 जनवरी 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

CNG और PNG के दाम में आएगी कमी

1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के द्वारा टैक्स व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। जॉन सिस्टम में बदलाव की वजह से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी कटौती आ सकती है। जिसके चलते वाहन चलाने वालों और घरेलू गैस इस्तेमाल करने वालों को राहत मिल सकती है।

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक होना जरूरी

1 जनवरी 2026 तक अगर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो सकता है।

K

Kanchan

Senior Journalist & Editorial Writer at Timesbull News Network covering business, technology, market intelligence, and national affairs.